कोरोना संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी को कर संकेंगे आवेदन
मरीज के आवास का भौतिक सत्यापन के बाद दी जाएगी अनुमति
होम आइसोलेशन में शासन द्वारा निर्धारित नियमो का अक्षरसः पालन करना अनिवार्य होगा
रायपुर। रायपुर जिला अंतर्गत कोई भी कोरोना से संक्रमित व्यक्ति जो होम आइसोलेशन में रहना चाहता है वह अपना आवेदन नोडल अधिकारी को प्रेषित करेगा। नोडल अधिकारी द्वारा आवेदन या सूचना प्राप्त होते ही आवेदन या सूचना इंसिडेंट कमांडर को उपलब्ध कराएगा ।
अपर कलेक्टर विनीत नन्दनवार ने होम आइसोलेशन के संदर्भ में आवश्यक निर्देश जारी किए है।जिसके अनुसार कोरोना पॉजिटिव मरीजो को होम आइसोलेशन की अनुमति देने हेतु: डॉक्टर मनोज कुमार बर्मन( मो.न.:-9575184930)
तथा डॉ अनिल परसाई (मो. न-9826183825)
को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जिस पर इंसिडेंट कमांडर तत्काल अपने सम्बंधित कांटेक्ट ट्रेसिंग टीम के द्वारा होम आइसोलेशनके संदर्भ में शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार मरीज़ के आवास का भौतिक सत्यापन करवाएगा तथा टीम से प्राप्त रिपोर्ट तत्काल नोडल अधिकारी को दूरभाष या अन्य माध्यम से भेजेगा।शासन द्वारा निर्धारित है कि आवेदन पत्र भरवाने का काम इन्सिडेंट कमाण्डर द्वारा भौतिक सत्यापन करने गई टीम से करवाया जाएगा ।
भौतिक सत्यापन की रिपोर्ट के आधार पर नोडल अधिकारी कोरोना संक्रमित के होम आइसोलेशन की अनुमति देगा । होम आइसोलेशन की अनुमति दिए गए मरीज़ों की जानकारी कलेक्टर, संबंधित इंसिडेंट कमांडर,व सर्व सम्बंधित को भेजेगा।
इंसिडेंट कमांडर यह सुनिश्चित करेगा कि होम आइसोलेशन में रहने वाला मरीज़ स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन करेगा। पालन नही करने की स्थिति में नियमानुसार कार्यवाही करेगा ।होम आइसोलेशन वाले व्यक्ति के घर के सामने स्टीकर चिपकाने का कार्य तत्काल संबंधित ज़ोन आयुक्त द्वारा किया जाएगा।होम आइसोलेशन के लिए निर्धारित आवेदन पत्र डीपीएम श्री मनीष द्वारा उपलब्ध कराय जाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...
By Reporter 5 /
August 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
By User 6 /
August 20, 2026 /
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन की केंद्र सरकार ने सराहना की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव...
By User 6 /
August 24, 2026 /
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....
By Reporter 5 /
August 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों के बाद छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों को सतर्क रहने की अपील की है। बोर्ड के संज्ञान में ऐसे अनधिकृत वेबसाइट, बुकिंग लिंक...