Google Analytics Meta Pixel डालर के मुकाबले बुरी तरह नहीं टूट रहा रुपया - Ekhabri.com

डालर के मुकाबले बुरी तरह नहीं टूट रहा रुपया

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में कहा कि डालर के मुकाबले रुपया बुरी तरह नहीं टूट रहा है और वर्तमान में यह जिस स्तर पर यह है, वह एक सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है। वित्त मंत्री ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस के विवेक तन्खा सहित विभिन्‍न सदस्यों के पूरक सवालों के जवाब में यह बात कही। सीतारमण ने कहा कि आरबीआई लगातार रुपये पर नजर रख रहा है और तेज उतार-चढ़ाव की स्थिति होने पर ही हस्तक्षेप करता है।
उन्होंने कहा, ‘आरबीआई भारतीय रुपये का मूल्य तय करने के लिए हस्तक्षेप नहीं करता और यह (रुपया) अपना रास्ता बनाने के लिए स्वतंत्र है।” उन्होंने कहा कि आरबीआई द्वारा किए गए हस्तक्षेप भारतीय रुपये और डालर के बीच अस्थिरता को नियंत्रित करने के लिए अधिक है। वित्त मंत्री ने कहा, ‘कई अन्य देशों की तरह भारत अपनी मुद्रा को बहुत ऊंचे स्तर पर नहीं ले जा रहा है, इसलिए जिस तरह से हम इसे मजबूत करना चाहते हैं, उसके लिए आरबीआई और मंत्रालय प्रयासरत हैं। जब कांग्रेस सदस्य ने पूरक प्रश्न पूछते हुए सुझाव दिया कि अनिवासी भारतीयों को विदेशी मुद्रा में राशि भारत भेजने की अनुमति दी जानी चाहिए। इस पर वित्त मंत्री ने कहा कि इस संबंध में उनका मंत्रालय कोई आश्वासन नहीं दे सकता। हालांकि वह आरबीआई को इस सुझाव से अवगत करा सकती हैं।
रुपये का प्रदर्शन अन्य मुद्राओं की तुलना में बेहतर
सीतारमण ने कहा कि डालर के मुकाबले रुपये में अधिक उतार-चढ़ाव देखा गया है लेकिन रुपये का प्रदर्शन अन्य मुद्राओं की तुलना में बेहतर है। उन्होंने कहा कि रुपये ने अमेरिकी केंद्रीय बैंक के फैसलों के प्रभाव को किसी अन्य मुद्रा की तुलना में बेहतर तरीके से मुकाबला किया है। उन्होंने कहा कि वास्तव में रुपये की तुलना अन्य मुद्राओं से की जाए तो इसके मूल्य में वृद्धि हुई है। विदेशी मुद्रा भंडार कम होने पर उन्होंने कहा कि 22 जुलाई को यह 571.56 अरब डालर था और यह कोई छोटी राशि नहीं हैै।
मोदी जी की टिप्पणी तत्कालीन अर्थव्यवस्था से जुड़ी थी
रुपये के संबंध में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की टिप्पणी का जिक्र करते हुए कांग्रेस के प्रमोद तिवारी ने सवाल किया कि रुपये का मूल्य कब बढ़ेगा। इस पर वित्त मंत्री ने कहा कि जब गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री और अब प्रधानमंत्री ने भारतीय मुद्रा के संबंध में जो टिप्पणी की थी, तब अर्थव्यवस्था अन्य सभी मापदंडों के लिहाज से गंभीर स्थिति में थी। सीतारमण ने कहा कि उस समय मोदी जी की टिप्पणियों का कारण यह था कि भारत में लगातार  22 महीनों तक मुद्रास्फीति दहाई अंकों में थी और भारत एक नाजुक अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया था।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राखी के दिन चंद्र ग्रहण का साया, जानिए भारत में मान्य है या नहीं

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...

नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़वासियों की मदद के लिए सरकार ने हेल्पलाइन जारी की

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर नेपाल में फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी और...

रक्षाबंधन और पूर्णिमा को लेकर है आपको भी संदेह तो जानिए सही मुहूर्त

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...

रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री का बहनों से संवाद, महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
जशपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी में आयोजित ‘रक्षाबंधन एवं बहनों से संवाद’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। क्षेत्र की माताओं और बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधी।...

नवा रायपुर में 119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना, 348 घरों का होगा निर्माण

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
नीचे दोनों प्रेस विज्ञप्तियों को अलग-अलग SEO-friendly वेब-पोर्टल समाचार के रूप में तैयार किया गया है। भाषा को समाचार पोर्टल के अनुरूप रखा गया है और मूल सामग्री के आंकड़ों को यथासंभव बरकरार रखा गया है।   # छत्तीसगढ़ पर्यटन...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

महतारी वंदन की 31वीं किस्त जारी, 67 लाख से ज्यादा महिलाओं को 631 करोड़

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी सौगात सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालोद जिले के डौंडीलोहारा में आयोजित महतारी वंदन सम्मान समारोह में प्रदेश की 67 लाख 28 हजार 918 महिलाओं के...

फिल्म ‘Gunmaaster G9’ का टीजर रिलीज, दर्शकों को है फिल्म का इंतजार

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
मुंबई। इमरान हाशमी इन दिनों अपनी पिछली फिल्म ‘आवारापन 2’ की सफलता के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने की तैयारी में हैं। उनकी अगली फिल्म ‘Gunmaaster G9’ का टीजर रिलीज हो गया है और पहली झलक...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना

By User 6 / August 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...