केरल के कोच्चि से एलपीजी गैस लेकर गांधीपुरम की ओर लौट रहा एलपीजी टैंकर कोयंबटूर में हादसे का शिकार हो गया है। सुबह टैंकर पलट गया, जिससे गैस का रिसाव होने लगा। ऐहतियातन इलाके के स्कूलों को बंद करा दिया गया है। भारत कंपनी का टैंकर कोयंबटूर के उप्पिलीपलायम फ्लाईओवर के पास पलट गया।
गैस रिसाव के कारण ट्रक में सवार लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने पानी का छिड़काव कर स्थिति पर काबू पाने की कोशिश की है। इस बीच, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फ्लाईओवर पर यातायात रोक दिया है। साथ ही यातायात को वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट कर दिया गया है। उम्मीद की जा रही है कि इस काम को पूरा होने में और भी समय लगेगा।
उम्मीद है कि बड़ी दुर्घटना तभी टलेगी, जब सारी गैस निकल जाएगी या पानी में मिल जाएगी। बता दें कि हादसे की सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और गैस कंपनी के इंजीनियर घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच कर रहे हैं। हालांकि, सुबह हुई इस दुर्घटना के कारण बड़ी क्षति टल गई है, लेकिन क्रेन जैसे वाहन भी मौके पर बुलाए गए हैं।
इसके अलावा दुर्घटना स्थल के 500 मीटर के दायरे में सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया। जिला कलेक्टर क्रांति कुमार पाडी ने इसकी घोषणा की है। दिसंबर 2024 में ही एक बड़े एलपीजी टैंकर हादसे ने देश को हिला कर रख दिया था। जयपुर-अजमेर हाईवे पर एक एलपीजी टैंकर में धमाका हुआ था, जिसमें 15 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। कई जिंदा जल गए थे। वो हादसा बेहद भयानक था। तब एक ट्रंक ने एलपीजी टैंकर को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद हुए धमाका हुआ और एक-एक कर 34 वाहन चपेट में आ गए थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और निम्न आय वर्ग (LIG) के परिवारों को किफायती और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार की पहल को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। EWS-LIG वर्ग के लिए...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री...