वाट्सएप ने 22 लाख से अधिक अकाउंट पर लगाया प्रतिबंध

मेटा के स्वामित्व वाले इंटरनेट मैसेंजर प्लेटफार्म वाटसएप ने जून में 22 लाख से अधिक अकाउंट बंद किए हैं। आईटी रूल्स 2021 के तहत यह कार्रवाई की गई। वाट्सएप ने अपने शिकायत निवारण चैनल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों और उल्लंघन का पता लगाने के लिए अपने तंत्र की रिपोर्ट के बाद यह कदम उठाया है। मई में वाट्सएप ने 19 लाख, अप्रैल में 16 लाख अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाया था।
बड़े डिजिटल प्लेटफार्म जिनके 50 लाख से अधिक उपयोगकर्ता हैं, को हर महीने अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित करनी होती है। इसमें प्राप्त शिकायतों और की गई कार्रवाई का विवरण देना होता है। बड़े इंटरनेट प्लेटफार्मों की पूर्व में अभद्र भाषा, गलत सूचना और अपने प्लेटफार्म पर प्रसारित होने वाली फर्जी खबरों को लेकर आलोचना होती रही है। इसी के बाद सख्त आईटी रूल्स बनाया गया। वाट्सएप प्रवक्ता ने कहा कि जून में 632 शिकायतें मिलीं। इनमें 64 अकाउंट पर कार्रवाई की गई।
टि्वटर ने 43,140 अकाउंट्स पर लगाई रोक
कंटेंट ब्लाकिंग आर्डर (सामग्री अवरोधन आदेशों) को लेकर भारत सरकार के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रहे टि्वटर ने अपने दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर जून में भारतीय उपभोक्ताओ के 43,140 से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगाया। माइक्रोब्लागिंग प्लेटफार्म ने अपनी मासिक अनुपालन रिपोर्ट में यह जानकारी दी। टि्वटर ने कहा कि उसने बाल यौन शोषण, नग्नता फैलाने से संबंधित कंटेंट के लिए 40,982 अकाउंट्स को प्रतिबंधित किया। इसके अलावा आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए 2,158 अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाया गया। टि्वटर को 26 मई से 25 जून के बीच अपने स्थानीय शिकायत तंत्र के माध्यम से देशभर से 724 शिकायतें मिलीं और इसमें से 122 पर कार्रवाई की। मई में टि्वटर ने भारतीय यूजर्स के 46,000 से ज्यादा अकाउंट को प्रतिबंधित किया था।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...