महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की सी-मार्ट में खरीदी-बिक्री की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की सी-मार्ट में खरीदी- बिक्री की समीक्षा बैठक ली। बैठक में मुख्यमंत्री ने बिक्री बढ़ाने पर जोर देते हुये कहा कि सी-मार्ट का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों एवं महिला स्व सहायता समूहों, कुम्भकारों, अन्य पारंपरिक कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही सी-मार्ट के माध्यम से स्थानीय निवासियों को रोगजार के बेहतर अवसर और नागरिकों को एक ही स्थान पर गुणवत्तायुक्त वस्तुएं उचित कीमत पर उपलब्ध करायी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सी-मार्ट में उत्पादों की अधिक बिक्री स्थानीय बाजार और रोगजार को बढ़ावा देगी। सी-मार्ट के उत्पादों को लोकप्रिय बनाने के लिये अच्छी मार्केटिंग की जाये। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि उत्पादों की बिक्री के लिये स्वच्छता दीदियों, मितानिनों की सहायता ली जा सकती है इससे उन्हें भी अतिरिक्त आय होगी। इसके साथ ही उत्पादों का सोशल मीडिया में प्रचार-प्रसार भी करें। बघेल ने कहा कि सी-मार्ट के खुलने और बंद होने का समय ग्राहकों की सुविधा के अनुरूप होना चाहिये। उन्होंने निर्देश दिये कि ऐसी व्यवस्था बनायें जिससे अधिक से अधिक ग्राहक अपनी सुविधानुसार सी-मार्ट आ सकें। उन्होंने कहा कि इस बात को सुनिश्चित करें कि उत्पादकों का भुगतान तत्काल हो।
29 सी-मार्ट में पिछले 9 माह में कुल 70 लाख से अधिक की बिक्री की गयी
समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने बताया कि राज्य के 29 सी-मार्ट में पिछले 9 माह में कुल 70 लाख से अधिक की बिक्री की गयी है। इन सी-मार्ट में सबसे अधिक बिक्री के उत्पादों में मास्क, साबुन, दोना पत्तल, ग्लिसरीन, सरसों तेल, महुआ सैनिटाईजर इत्यादि शामिल है। बैठक में वन मंत्री मोहम्मद अकबर, मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी एवं प्रदीप शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, वन विभाग के प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ, मुख्यमंत्री के सचिव डी.डी. सिंह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव प्रसन्ना आर, राजस्व एवं आपदा विभाग के सचिव एनएन एक्का, पीसीसीएफ राकेश चतुवेर्दी, राज्य लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक संजय शुक्ला, अरूण प्रसाद उपस्थित रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए...
By User 6 /
July 23, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...
By User 6 /
July 24, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की ने कई लोगों को घायल किया है. दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन...
By Reporter 5 /
July 26, 2026 /
रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 जुलाई को रायपुर से सिकंदराबाद जा रहे एक यात्री ने ट्रेन के कोच में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए रेलवे प्रशासन को...
By User 6 /
July 24, 2026 /
रायपुर, 23 जुलाई 2026।मातृ एवं शिशु पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यूनिसेफ द्वारा रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ आहार” विषय पर मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। होटल सयाजी में आयोजित इस कार्यशाला में प्रिंट,...
By User 6 /
July 24, 2026 /
नई दिल्ली. दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुक्रवार को 35वें दिन भी जारी है। आज दोपहर 12:30 बजे CJP के प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात हो सकती है।...
By Reporter 5 /
July 25, 2026 /
नई दिल्ली। NEET पेपर लीक विवाद और देशभर में छात्रों के लगातार प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे अपने इस्तीफे में कहा कि बीते...
By Reporter 5 /
July 25, 2026 /
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। प्रधानमंत्री की सलाह पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को उनके वर्तमान मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आदेश...
By User 6 /
July 23, 2026 /
आज के समय में हर पेरेंट्स चाहता है कि उनका बच्चा सबसे तेज, होशियार हो....लेकिन सिर्फ कहने और चाहने से ऐसा नहीं होता. कई बच्चे ऐसे होते है जो मेहनत तो करते हैं लेकिन उन्हें उतना रिजल्ट नहीं मिल पाता,...
By User 6 /
July 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...