ताजमहल के पूर्वी गेट पर एक विचित्र घटना हुई। यहां पारंपरिक वेशभूषा में थाईलैंड के तीन पर्यटक (एक पुरुष और दो महिला) पहुंचे थे। महिलाएं मुकुट पहने थीं, जबकि पुरुष एक मुखौटा पहने था। सुरक्षाकर्मियों ने उनको मुकुट उतारने के बाद ही प्रवेश की अनुमति देने की बात कही। मगर, पर्यटक इसे अपनी शान बताकर उतारने को राजी नहीं हुईं। अपने ‘ताज” की शान और ताजमहल की खूबसूरती के प्रति दीवानगी के बीच काफी देर तक शह और मात का खेल चलता रहा। आखिर में तीनों विदेशी पर्यटक ताजमहल देखे बिना ही वहां से लौट गए।
ताजमहल के पूर्वी गेट पर थाईलैंड के तीन पर्यटक पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे। टिकट स्कैन होने के बाद सुरक्षा जांच के लिए उन्हें रेवती का बाड़ा स्थित टूरिस्ट फेसिलिटेशन सेंटर में प्रवेश दे दिया। सुरक्षा जांच के दौरान पर्यटकों को पारंपरिक वेशभूषा की वजह से प्रवेश देने से इन्कार कर दिया गया। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें मुकुट और अन्य सामान लाकर रूम में रखकर आने की सलाह दी। प्रवेश की संभावना न देख वे लौट तो गए मगर, ताजमहल देखने की हसरत न छोड़ पाए। किसी ने उन्हें दशहरा घाट जाने की सलाह दी। तीनों पर्यटक दशहरा घाट पहुंचे और वहां से ताजमहल को देखा। यहां उन्होंने पारंपरिक वेशभूषा में अलग-अलग अंदाज में फोटो भी खिचवाए।
परमहंस आचार्य को भी नहीं मिला था प्रवेश
अयोध्या के संत परमहंस आचार्य को 26 अप्रैल को ताजमहल में दंड के साथ प्रवेश नहीं मिला था। उन्होंने भगवा वस्त्र पहने होने की वजह से सुरक्षाकर्मियों द्वारा प्रवेश न देने के आरोप लगाए थे, जबकि अधिकारियों ने दंड में धातु लगी होने की वजह से प्रवेश नहीं देने की बात कही थी। तीन मई को भी उन्हें ताजमहल जाते समय रास्ते में ही रोक लिया गया था। उन्होंने इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दायर कर रखी है। थाईलैंड के पर्यटकों के पास भी मुखौटे के अलावा मेडल और मुकुट धातु के थे, जिसकी वजह से उन्हें रोका गया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 7, 2026 /
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर, 5 अगस्त 2026।छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) और राज्य सरकार के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी की शुरुआत हुई है। यह पहल राज्य में सामुदायिक नेतृत्व आधारित विकास मॉडल को मजबूत...
By User 6 /
August 7, 2026 /
मोहला-मानपुर मानपुर जिले में एक बार फिर बाघ ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है. मानपुर ब्लॉक के औंधी (नवागांव) उप वन परिक्षेत्र अंतर्गत निडेली गांव में बाघ ने बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर...
By User 6 /
August 10, 2026 /
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नया रायपुर में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत उन्होंने अपनी माँ के नाम पर...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...
By User 6 /
August 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...