Google Analytics Meta Pixel भारत में भी मशहूर रहीं गायिका बुलबुल-ए-पाकिस्तान नूर का निधन - Ekhabri.com

भारत में भी मशहूर रहीं गायिका बुलबुल-ए-पाकिस्तान नूर का निधन

पाकिस्तान की मशहूर गायिका नय्यरा नूर का रविवार को निधन हो गया। उनका कराची में कुछ समय से इलाज चल रहा था। बुलबुल-ए-पाकिस्तान से नवाजी गईं 71 वर्षीया नूर भारत में भी काफी लोकप्रिय थीं। भारत के गुवाहाटी में 1950 में पैदा हुईं नूर अपने पीछे गहरी विरासत और मधुर प्रस्तुतियों का खजाना छोड़ गई हैं। डान न्यूज के अनुसार, नूर के भतीजे रजा जैदी ने निधन की खबर दी।
नूर के पिता आल इंडिया मुस्लिम लीग के सक्रिय सदस्य थे। 1958 में उनका परिवार पाकिस्तान के लाहौर में बस गया था। गायिकी के मामले में नूर लता मंगेशकर के साथ ही कानन बाला और बेगम अख्तर की प्रशंसक थीं। उन्होंने 1971 में पाकिस्तान टीवी के साथ पार्श्व गायिका के रूप में अपना करियर शुरू किया। नूर ने ‘घराना” और ‘तानसेन” जैसे फिल्मों में अपनी आवाज दी। उन्हें ‘घराना” के लिए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका घोषित किया गया और ‘निगार” पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
नूर को उनकी गजलों के लिए याद किया जाएगा।
उन्होंने भारत-पाकिस्तान में गजल प्रेमियों के लिए कई महफिलों में प्रस्तुति दी थीं। उनकी प्रसिद्ध गजल ‘ऐ जज्बा-ए-दिल घर मैं चाहूं” है, जिसे प्रसिद्ध उर्दू कवि बेहजाद लखनवी ने लिखा है। फैज का लिखा हिदी गीत ‘बरखा बरसे छत पर” उन्होंने पति शहरयार जैदी के साथ मिलकर गाया था। नूर को 2006 में ‘बुलबुल-ए-पाकिस्तान” के खिताब से नवाजा गया था। 2012 तक उन्होंने पेशेवर गायिकी को अलविदा कह दिया था। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह अपूर्णिय क्षति है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से अयांश को मिला वॉकर, बढ़ी आत्मनिर्भरता  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए...

ब्रेकिंग न्यूज़: ट्रेन में कॉकरोच से परेशान यात्री, रात काटनी मुश्किल 

By Reporter 5 / July 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 जुलाई को रायपुर से सिकंदराबाद जा रहे एक यात्री ने ट्रेन के कोच में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए रेलवे प्रशासन को...

आज का राशिफल 

By User 6 / July 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

आइएफएस के एक साथ अधिकारियों का हुआ तबादला

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के एक साथ सात वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला होने की खबर सामने आई है. इसके लिए आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में एपीसीसीएफ संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी...

आज है रविवार, भगवान सूर्य को करें प्रसन्न फटाफट बनने लगेंगे आपके काम

By User 6 / July 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। हिंदू धर्म में हर दिन किसी ना किसी देवता को समर्पित है. रविवार का दिन सूर्य देवता को समर्पित है.कभी कभी ऐसा होता है कि बनते बनते काम रुक जाता है. ऐसे में सूर्यदेव की पूजा बेहद शुभ हो...

गौ मांस के साथ 10 आरोपियों का निकला जुलूस, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले के घटना कोतबा चैकी क्षेत्र के बैगाबहार से बेहद गंभीर खबर सामने आई है जिसमें आरोपी ने पहले बिछड़े को मारा और फिर उसके बाद उसके टुकड़े कर बेचने की कोशिश में थे. पुलिस को मिली मुखबिर...

कारगिल विजय दिवस पर युवाओं को राष्ट्रनिर्माण का मंत्र दिया  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए...

सोनबरसा में सांपों संग सह-अस्तित्व सिखाने अनोखी वर्कशॉप आयोजित  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार वनमंडल द्वारा वन्यजीव संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोनबरसा वन विहार में “सांपों के साथ सह-अस्तित्व : स्नेक रेस्क्यू एंड अवेयरनेस वर्कशॉप-2026”का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य...

कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक, बढ़ाया देश का मान

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में हर्ष का माहौल...

अब तक का सबसे तीव्र भूकंप से कापा जापान, सुनामी को लेकर अलर्ट जारी

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. जापान में मंगलवार को 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, कुमामोटो प्रांत में रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. अनुमान है कि यह अब...