Google Analytics Meta Pixel राजनीतिक दलों के मुफत बांटने पर तीन न्यायाधीशों की पीठ करेगी विचार - Ekhabri.com

राजनीतिक दलों के मुफत बांटने पर तीन न्यायाधीशों की पीठ करेगी विचार

चुनाव से पहले मतदाताओं को लुभाने के लिए राजनीतिक दलों द्वारा रेवड़ियां बांटने की घोषणा और उन्हें बांटने पर रोक लगाने की मांग पर अब सुप्रीम कोर्ट की तीन न्यायाधीशों की नई पीठ सुनवाई करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने मामले से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और कुछ याचिकाकर्ताओं की ओर से 2013 के सुब्रमण्यम बालाजी के फैसले पर पुनर्विचार की मांग के मद्देनजर मामला तीन न्यायाधीशों की पीठ को भेज दिया। 2013 का फैसला दो न्यायाधीशों की पीठ ने सुनाया था जिसमें कहा गया था कि राजनीतिक दलों द्वारा रेवड़ियां बांटा जाना जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा-123 के तहत भ्रष्ट आचरण नहीं है।
यह आदेश प्रधान न्यायाधीश एनवी रमणा, जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस सीटी रविकुमार की तीन सदस्यीय पीठ ने दिए। जस्टिस रमणा सेवानिवृत्त हो रहे हैं, को प्रधान न्यायाधीश के तौर पर उनका सुप्रीम कोर्ट में अंतिम दिन था। पिछली सुनवाई पर ही कोर्ट ने 2013 के फैसले पर पुनर्विचार के लिए मामला तीन न्यायाधीशों की पीठ को भेजने के संकेत दिए थे। कोर्ट ने कहा कि मामले पर विस्तृत सुनवाई की जरूरत है। प्रधान न्यायाधीश के आदेश पर मामले को तीन न्यायाधीशों की पीठ में चार सप्ताह बाद सुनवाई पर लगाया जाए।
पीठ ने कहा कि कुछ मुद्दों को प्रारंभिक स्तर पर तय करने की आवश्यकता है, जैसे इस मामले में न्यायिक हस्तक्षेप का दायरा क्या है। क्या अदालत द्वारा विशेषज्ञ समिति नियुक्ति करने से किसी उद्देश्य की पूर्ति होगी। इस मामले में मुख्य रूप से राजनीतिक दलों द्वारा चुनाव के दौरान किए जाने वाले वादों का मुद्दा उठाते हुए कहा गया है कि इसका राज्य की आर्थिक स्थिति पर असर पड़ता है और इसकी इजाजत नहीं दी जा सकती। कोर्ट ने आदेश में कहा कि इस बात से इन्कार नहीं किया जा सकता कि चुनावी लोकतंत्र में (जैसा हमारे यहां है) असली ताकत मतदाता के हाथ में होती है। मतदाता ही तय करते हैं कि कौन सा दल और उम्मीदवार सत्ता में आएगा। वे ही विधायिका का कार्यकाल खत्म होने के बाद अगले चुनाव में उस दल और उम्मीदवार के प्रदर्शन का आकलन करते हैं।
पिछली सुनवाई पर कोर्ट ने राजनीतिक दलों की ओर से रखी गई दलीलों को देखते हुए केंद्र सरकार से कहा था कि यह एक गंभीर मुद्दा है और वह क्यों नहीं इस पर विचार के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाती और चर्चा करती। इस पर केंद्र की ओर से पेश सालिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा था कि पहले ही कई दलों ने कोर्ट में अर्जियां दाखिल कर रखी हैं और वे इस पर सुनवाई का विरोध कर रहे हैं, ऐसे में सर्वदलीय बैठक में कोई नतीजा निकलने की उम्मीद नहीं है। कोर्ट को ही विशेषज्ञ समिति का गठन करना चाहिए जो सभी हितधारकों से विचार-विमर्श करके मामले में रिपोर्ट दे।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...