तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव सरकार ने राज्यपाल के पद को अपमानित किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ‘महिला राज्यपाल’ होने की वजह से उनके साथ भेदभाव कर रही है। उनकी टिप्पणियों पर सत्तारूढ़ टीआरएस की एमएलसी के कविता ने आरोप लगाया कि तेलंगाना की राज्यपाल का कार्यालय सरकार को बदनाम करने के लिए एक राजनीतिक मंच में तब्दील हो गया है।
सुंदरराजन अपने कार्यकाल के तीन साल पूरे होने के मौके पर मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘तीन साल पहले आज ही के दिन जब मैंने तेलंगाना की राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभाला था, तब मैंने सोचा था कि मुझे राज्य के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए। इसे संभव बनाने के लिए मैंने जो भी पहल की, वह आसान नहीं थी। राज्य सरकार के कामकाज की स्थिति यह है कि राज्य में सर्वोच्च पद पर आसीन व्यक्ति तक को भी इतनी बाधाओं का सामना करना पड़ा है। उन्होंने ‘संमक्का-सरक्का जतारा’ के आदिवासी उत्सव में शामिल होने के लिए आठ घंटे तक सड़क मार्ग से यात्रा करने का उदाहरण दिया। तब राज्य सरकार ने यह नहीं बताया था कि उनके कार्यालय की ओर से मांगा गया हेलीकॉप्टर प्रदान किया गया या नहीं।
राज्यपाल ने कहा, ‘जब भी हम लोगों तक पहुंचना चाहते हैं, निश्चित रूप से, मुझे कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ा। हर राज्य अपना इतिहास लिखता है। पिछले तीन वर्षों में राज्य ने इतिहास लिखा है कि कैसे एक महिला राज्यपाल के साथ भेदभाव किया जाता है। लेकिन यह भेदभाव भी इस राज्यपाल को नहीं रोक पाया। वह नहीं चाहतीं कि राज्यपाल के साथ बुरा बर्ताव किए जाने के बारे में इतिहास को ‘नकारात्मक’ तरीके से लिखा जाए। उनका विचार किसी में दोष निकालने का नहीं है, बल्कि राज्यपाल के उच्च पद का सम्मान किया जाना चाहिए। विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण से वंचित करने, गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने और उनकी आधिकारिक यात्राओं के दौरान प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने की ओर इशारा किया।
तमिलनाडु गवर्नर ने कहा कि हालांकि, वह इन मुद्दों पर बात नहीं करना चाहतीं, लेकिन तेलंगाना के लोगों को वास्तविकता पता होनी चाहिए। टीआरएस की विधान परिषद सदस्य कविता ने राज्यपाल के बयानों पर आपत्ति जताई। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी कविता ने ट्वीट किया, ‘तेलंगाना की राज्यपाल का कार्यालय एक राजनीतिक मंच में बदल गया है, जो टीआरएस सरकार और मुख्यमंत्री को बदनाम करने को आतुर है।’
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 18, 2026 /
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
By User 6 /
March 16, 2026 /
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...
By User 6 /
March 17, 2026 /
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...
By User 6 /
March 19, 2026 /
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...
By User 6 /
March 15, 2026 /
रायपुर/हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में शामिल Chaitra Navratri इस वर्ष 19 मार्च 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इसी दिन से Vikram Samvat 2083 की भी शुरुआत होगी, जिसे सिद्धार्थ संवत के नाम से...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By User 6 /
March 18, 2026 /
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...
By User 6 /
March 16, 2026 /
रायपुर, 15 मार्च 2026। रायपुर जिले में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न गांवों में कार्रवाई की। जिला प्रशासन की टीम ने बिना वैध अनुमति के की जा रही प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर कई अवैध...