Google Analytics Meta Pixel तेलंगाना गवर्नर सुंदरराजन बोलीं-महिला राज्यपाल होने के चलते  हो रहा भेदभाव - Ekhabri.com

तेलंगाना गवर्नर सुंदरराजन बोलीं-महिला राज्यपाल होने के चलते  हो रहा भेदभाव

तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव सरकार ने राज्यपाल के पद को अपमानित किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ‘महिला राज्यपाल’ होने की वजह से उनके साथ भेदभाव कर रही है। उनकी टिप्पणियों पर सत्तारूढ़ टीआरएस की एमएलसी के कविता ने आरोप लगाया कि तेलंगाना की राज्यपाल का कार्यालय सरकार को बदनाम करने के लिए एक राजनीतिक मंच में तब्दील हो गया है।

 

सुंदरराजन अपने कार्यकाल के तीन साल पूरे होने के मौके पर मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘तीन साल पहले आज ही के दिन जब मैंने तेलंगाना की राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभाला था, तब मैंने सोचा था कि मुझे राज्य के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए। इसे संभव बनाने के लिए मैंने जो भी पहल की, वह आसान नहीं थी। राज्‍य सरकार के कामकाज की स्थिति यह है कि राज्य में सर्वोच्च पद पर आसीन व्यक्ति तक को भी इतनी बाधाओं का सामना करना पड़ा है। उन्‍होंने ‘संमक्का-सरक्का जतारा’ के आदिवासी उत्सव में शामिल होने के लिए आठ घंटे तक सड़क मार्ग से यात्रा करने का उदाहरण दिया। तब राज्य सरकार ने यह नहीं बताया था कि उनके कार्यालय की ओर से मांगा गया हेलीकॉप्टर प्रदान किया गया या नहीं।

 

राज्यपाल ने कहा, ‘जब भी हम लोगों तक पहुंचना चाहते हैं, निश्चित रूप से, मुझे कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ा। हर राज्य अपना इतिहास लिखता है। पिछले तीन वर्षों में राज्य ने इतिहास लिखा है कि कैसे एक महिला राज्यपाल के साथ भेदभाव किया जाता है। लेकिन यह भेदभाव भी इस राज्यपाल को नहीं रोक पाया।  वह नहीं चाहतीं कि राज्यपाल के साथ बुरा बर्ताव किए जाने के बारे में इतिहास को ‘नकारात्मक’ तरीके से लिखा जाए। उनका विचार किसी में दोष निकालने का नहीं है, बल्कि राज्यपाल के उच्च पद का सम्मान किया जाना चाहिए। विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण से वंचित करने, गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने और उनकी आधिकारिक यात्राओं के दौरान प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने की ओर इशारा किया।

Read Also  Salman Khan को ‘घर में घुसकर मारने और गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी

 

तमिलनाडु गवर्नर ने कहा कि हालांकि, वह इन मुद्दों पर बात नहीं करना चाहतीं, लेकिन तेलंगाना के लोगों को वास्तविकता पता होनी चाहिए। टीआरएस की विधान परिषद सदस्य कविता ने राज्यपाल के बयानों पर आपत्ति जताई। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी कविता ने ट्वीट किया, ‘तेलंगाना की राज्यपाल का कार्यालय एक राजनीतिक मंच में बदल गया है, जो टीआरएस सरकार और मुख्यमंत्री को बदनाम करने को आतुर है।’

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

नोनी सशक्तिकरण योजना से निकिता के सपनों को मिला संबल, पढ़ाई के लिए मिले 20 हजार रुपये

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता...