Google Analytics Meta Pixel भेंट मुलाकात में रायगढ़ पहुंचे बघेल, राजपुर में स्कूल, अस्पताल और इनडोर स्टेडियम की घोषणा - Ekhabri.com

भेंट मुलाकात में रायगढ़ पहुंचे बघेल, राजपुर में स्कूल, अस्पताल और इनडोर स्टेडियम की घोषणा

लैलूंगा में मुख्यमंत्री का रोड शो
भेंट-मुलाकात के लिए रायगढ़ जिले में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार शाम लैलूंगा में रोड शो किया। यहां पीएनबी चौक से रेस्ट हाउस तक लोगों की भीड़ उमड़ी। मुख्यमंत्री गाड़ी से निकलकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते रहे। बाद में वे गाड़ी से उतरकर पैदल ही लोगों के साथ चलने लगे। सड़क किनारे की छतों से महिलाओं ने फूलों की वर्षा की। रास्ते में जगह-जगह पर सामाजिक-कारोबारी संगठनों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के राजपुर गांव में चौपाल लगाई। यहां उन्होंने कदम्ब का पौधा लगाकर छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना की। स्थानीय महिलाओं के हाथ से कांसा घास और धान की बाली से बना हैट पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने साड़ी देकर यह हैट बनाने वाली महिलाओं को किया सम्मानित किया। इस दौरान दसवीं बोर्ड परीक्षा में स्टेट टापर्स को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल लैलूंगा की मुस्कान अग्रवाल ने पूरे राज्य में तीसरा और यहीं के छात्र मयंक गोयल ने पांचवां स्थान हासिल किया था। मुख्यमंत्री ने टॉपर्स के साथ सेल्फी भी ली। भेंट मुलाकात में लाखो बाई नाम की महिला को मुख्यमंत्री ने अपने बगल में बिठाया। वहीं सोनम नाम की स्कूली छात्रा को भी अपने बगल में बिठाकर उससे बात की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजपुर में जनता से बातचीत के बाद दर्जन भर घोषणाएं की। इसमें अस्पताल, स्कूल भवन, सड़क और इनडोर स्टेडियम का निर्माण जैसी बातें शामिल थीं। मुख्यमंत्री 14 सितम्बर तक रायगढ़ जिले में ही रहने वाले हैं।
जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर लोगों से मिलने पहुंचे

Read Also  तांत्रिक ने युवक को गर्म त्रिशूल से जलाया:भूत भगाने चार दिन झाड़ फूंक की,हमला करता रहा, इन्फेक्शन से मौत

तय कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर राजपुर गांव में उतरा। वहां क्षेत्रीय विधायक चक्रधर सिंह सिदार और अफसरों ने स्वागत किया। वहां बड़ी संख्या में ग्रामीण और नर्तक दल भी पहुंचे थे। पारंपरिक स्वागत के बाद मुख्यमंत्री हेलीपैड से पैदल ही श्री जगन्नाथ मंदिर के लिए रवाना हो गए। गांव के रास्ते में द्वार-द्वार पर महिलाओं ने अपने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उनको तिलक लगाकर आरती उतारी। महिलाओं ने मुख्यमंत्री का घर के वरिष्ठ की तरह अभिवादन किया। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए राजपुर गांव में रास्ते के प्रत्येक घर के सामने चौक पूरा गया था।
राजपुर में मुख्यमंत्री ने ये घोषणाएं की हैं
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा।
ग्राम बसंतपुर और घटगांव में नये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की जाएगी।
लैलूंगा से पोतरा मार्ग में खारुन नदी पर नई पुलिया का निर्माण किया जाएगा।
कटंगपारा से सलिहापारा पहुंच मार्ग पर खारुन नदी में नई पुलिया बनेगी।
लैलूंगा के शासकीय गहिरा गुरू रामेश्वर कॉलेज में नये कमरों का निर्माण किया जाएगा। हर संकाय में सीटों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
लैलूंगा में नये इन्डोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।
हायर सेकण्डरी व हाईस्कूल राजपुर का नामकरण दानदाता रूपधर बेहरा के नाम पर किया जाएगा। इस स्कूल के लिए बेहरा परिवार ने 6 एकड़ जमीन दी थी। उसमें यह स्कूल 1986 से चल रहा है।
मुख्यमंत्री की चौपाल में प्रभारी मंत्री, क्षेत्रीय विधायक और प्रशासनिक अफसर भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री की चौपाल में प्रभारी मंत्री, क्षेत्रीय विधायक और प्रशासनिक अफसर भी मौजूद रहे।
मंत्री उमेश पटेल के घर भी जाएंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 13 सितम्बर को लैलूंगा से रवाना होकर खरसिया विधानसभा के कुंजेमुरा जाएंगे। वहां पैदल जनसंपर्क के बाद चौपाल में जनता से भेंट करेंगे। कुंजेमुरा से वे ग्राम चपले पहुंचेंगे। यहां से मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल के गांव नंदेली भी जाएंगे। शाम को खरसिया में रोड शो होगा। 14 सितंबर को खरसिया में समीक्षा बैठक के बाद सीएम का काफिला धरमजयगढ़ विधानसभा के गांवों में पहुंचेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाएगी सरकार की ‘अथ उद्यम’ पहल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

अनियंत्रित गाड़ी खाई में गिरी, सात लोग हुए घायल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी। छत्तीसगढ़ के चिरमिरी में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां अनियंत्रित होकर एक जायलो गाड़ी खाई में जा गिरी। हादसे में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल चिरमिरी में...