मोबाइल उपभोक्ताओं से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद टेलीकॉम रेगुलेटर यानी ट्राई ने सख्त कदम उठाया है। ट्राई का नया आदेश मोबाइल यूजर्स के लिए एक बड़ी राहत देने वाला है। दरअसल, ट्राई ने एक नया और सख्त आदेश जारी किया कि टेलीकॉम कंपनियों को हर हाल में 30 दिनों वाला प्लान ऑफर करना ही होगा।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ट्राई ने इस संबंध में टेलीकॉम कंपनियों को एक निर्देश भी जारी किया था। इसके मुताबिक टेलीकॉम कंपनियों को प्लान वाउचर और रिन्यूअल कटेगरी में कम से कम एक ऐसा टैरिफ प्लान लाना होगा, जिसकी वैलिडिटी 30 दिनों की हो। गौर हो कि अगर महीने के हिसाब से देखें तो फिलहाल लगभग सभी कंपनियों द्वारा जो भी प्लान ग्राहकों के लिए हैं उनकी समय सीमा अधिकतम 28 दिनों की होती है। इस संबंध में ग्राहकों की लगातार शिकायत मिल रही थी। इसके बाद ट्राई ने सभी कंपनियों से बात की और उनसे मशविरे के बाद यह आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर को हर हाल में 30 दिन वैधता वाला रीचार्ज कूपन और स्पेशल वाउचर ऑफर करना होगा।
कंपनियों के प्लान की बात करें तो एयरटेल की 30 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान 128 रुपये का है, जबकि उसी तारीख को अगले महीने रिन्यूअल वाले प्लान का टैरिफ 131 रुपये का है। रिलायंस जियो की 30 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान 296 रुपये का है, जबकि अगले महीने उसी तारीख को रिन्यूअल वाले प्लान का टैरिफ 259 रुपये है। वोडाफोन आइडिया की 30 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान 137 रुपये का है, जबकि अगले महीने उसी तारीख को रिन्यू होने वाला प्लान 141 रुपये का है। बीएसएनएल का 30 दिनों का प्लान 199 रुपये का है, जबकि एक महीने की वैलिडिटी वाला प्लान 229 रुपये का है। एमटीएनएल का 30 दिनों वाला प्लान 151 रुपये का है, जबकि एक महीने यानी अगले महीने सेम डेट रिन्यूअल वाला प्लान 97 रुपये का है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
By User 6 /
July 31, 2026 /
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
July 30, 2026 /
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...
By User 6 /
July 30, 2026 /
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
July 30, 2026 /
झांसी।छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौटते समय उनकी कार...