इस सप्ताह शेयर बाजार पर रूस-यूक्रेन संघर्ष, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों पर फैसला और घरेलू मुद्रास्फीति के आंकड़ों का असर देखने को मिलेगा। बाजार के जानकारों का मानना है कि जब तक मौजूदा परिस्थितियां नहीं सुधरती हैं तब तक बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पिछले सप्ताह बाजार बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा है। सेंसेक्स 1,216.49 अंक या 2.23 प्रतिशत उछला है जबकि निफ्टी 385.10 अंक या 2.37 प्रतिशत चढ़ा।
स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट के रिसर्च हेड संतोष मीणा ने कहा, ‘फेडरल रिजर्व की बैठक और रूस-यूक्रेन युद्ध इस सप्ताह बाजार को प्रमुख रूप से प्रभावित करेंगे। जंग को लेकर अनिश्चितता कायम है जबकि 16 मार्च को महत्वपूर्ण फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की बैठक का परिणाम आना है।” उन्होंने कहा कि इस सबके बीच कच्चे तेल की कीमतें और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआइआइ) का रुख भी भारतीय बाजार को प्रभावित करेगा। घरेलू मोर्चे पर मुद्रास्फीति के आंकड़े भी बाजार पर असर डालेंगे। इनकी घोषणा 14 मार्च को होगी। रेलिगेयर ब्रोकिंग के वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च अजीत मिश्रा ने कहा, ‘सोमवार को सबसे पहले प्रतिभागी आइआइपी के आंकड़ों पर अपनी प्रतिक्रिया देंगे। इसी दिन सीपीआइ मुद्रास्फीति और डब्ल्यूपीआइ मुद्रास्फीति के आंकड़े आने हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं में 16 मार्च को फेडरल रिजर्व की बैठक के परिणाम पर भी नजर रहेगी।
सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों का मार्केट कैप में बीते सप्ताह 1,91,434.41 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान सबसे ज्यादा फायदे में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। उसका मार्केट कैप 49,492.7 करोड़ रुपये बढ़कर
16,22,543.06 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 41,533.59 करोड़ की वृद्धि के साथ 7,66,447.27 करोड़ रुपये हो गया। टीसीएस की बाजार हैसियत 27,927.84 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ
13,31,917.43 करोड़ रुपये हो गई। शीर्ष कंपनियों में से सिर्फ आइसीआइसीआइ बैंक का मार्केट कैप घटा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...