जम्मू-कश्मीर के पुंछ पुंछ के सावजान इलाके में एक मिनी बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कई लोग घायल भी हुए हैं। सभी को मंडी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची टीम राहत और बचाव के काम में जुट गई है। बस जम्मू कश्मीर के मंडी से सावजान जा रही थी। बस अचानक असंतुलित होकर खाई में गिर गई। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया था। स्थानीय लोग भी मौके पर मदद के लिए पहुंचे थे।
पुलिस ने बताया कि हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ सकती है। इस बीच उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे में मरने वालों के प्रति क जताया है और परिवार के प्रति संवेेदना प्रकट की है। साथ ही उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए हैं कि घायलों का बेहतर इलाज किया जाए। वहींं हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, ‘जम्मू कश्मीर के पुंछ में हुए सड़क हादसे में लोगों की मौत दुखदायी है। पीड़ित परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’ वहीं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी शोक व्यक्त किया है।
इससे पहले जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में एक कार के सड़क से फिसल कर गहरी खाई गई थी। इससे दो लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस अफसर ने बताया था कि छीरा निवासी अजय कुमार और जगोटे निवासी रंजीत सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि ये लोग कार से थाथरी से छीरा इलाके की ओर जा रहे थे तभी नंदना गांव के निकट यह हादसा हुआ।
वहीं 5 सितंबर को भी जम्मू कश्मीर के डोडा में 2 सड़क हादसे हुए थे। इसमें 7 लोगों की मौत हुई थी। जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में दो कार सड़क से फिसलकर नदी में गिर गई थीं, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई थी। डोडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अब्दुल कयूम ने बताया था कि डोडा-भद्रवाह सड़क पर छह घंटों के भीतर हुई इन दो दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति घायल हुआ था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 18, 2026 /
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
By User 6 /
March 16, 2026 /
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...
By User 6 /
March 14, 2026 /
रायपुर, 14 मार्च 2026। प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बड़ी सहूलियत बनकर सामने आई है। इस योजना के माध्यम से कोरोना महामारी...
By User 6 /
March 15, 2026 /
रायपुर/हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में शामिल Chaitra Navratri इस वर्ष 19 मार्च 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इसी दिन से Vikram Samvat 2083 की भी शुरुआत होगी, जिसे सिद्धार्थ संवत के नाम से...
By User 6 /
March 14, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में देर रात अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार उरला इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित टिंबर और सरिया से जुड़ी एक फैक्ट्री में आग लग गई, जिसने...
By User 6 /
March 17, 2026 /
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...
By User 6 /
March 16, 2026 /
रायपुर, 15 मार्च 2026। रायपुर जिले में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न गांवों में कार्रवाई की। जिला प्रशासन की टीम ने बिना वैध अनुमति के की जा रही प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर कई अवैध...
By User 6 /
March 14, 2026 /
रायपुर, 13 मार्च 2026। राजधानी रायपुर में जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को समर्पित दो दिवसीय आदि परब का रंगारंग आगाज हुआ। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के साथ तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और झारखंड के आदिवासी लोक कलाकार भाग ले रहे हैं।...
By User 6 /
March 17, 2026 /
रायपुर, 15 मार्च 2026। पोर्टा केबिन हाई स्कूल छात्रावास की तीन छात्राओं के गर्भवती होने से जुड़ी खबर को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह खबर भ्रामक और तथ्यहीन है। विभाग द्वारा कराई गई जांच में...