Google Analytics Meta Pixel सीएम बघेल अफसरों से बोले- जनता की समस्या समय पर दूर करें, शिकायत आई तो होगी कार्रवाई - Ekhabri.com

सीएम बघेल अफसरों से बोले- जनता की समस्या समय पर दूर करें, शिकायत आई तो होगी कार्रवाई

रायगढ़/रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धर्मजयगढ़ की समीक्षा बैठक में अफसरों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, आम जनता के समस्याओं का समय पर निराकरण और पारदर्शी प्रशासन के साथ लोगों की संतुष्टि ही सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। यदि किसी की शिकायत आएगी तो मुझे कार्यवाही के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इसलिए कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे कि आपकी शिकायत हो। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विधानसभा पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को योजनाओं-कार्यक्रमों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा, वे जहां भी जा रहे हैं, कलेक्टर और एसपी को आम जनता की समस्याओं के निराकरण के संबंध में निर्देश दे रहे हैं। आम जनता की सेवा, उन्हें सुविधाएं, उनका सम्मान, सुरक्षा और उनकी समृद्धि सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में गरीब, आदिवासी, पिछड़े निवास करते हैं। वे बहुत ही उम्मीद के साथ अधिकारियों के पास शासन की योजनाओं का लाभ उठाने या अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए जाते हैं। उन्हें बार-बार किसी कार्यालय या अधिकारी के चक्कर न काटना पड़े, यह सभी को सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने पैसा कानून के विषय में ग्रामीणों को जानकारी देने और नदी-नालों में स्टॉप डेम बनाकर आदिवासी क्षेत्रों में सिंचाई व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने धरमजयगढ़ क्षेत्र में कुपोषण और एनीमिया दूर करने चलाये जा रहे अभियान की जानकारी ली। उन्होंने गर्म भोजन के साथ अन्य पोषण आहार समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने भवन विहीन स्कूलों की जानकारी लेते हुए शिक्षा के स्तर को बढ़ाने, वन अधिकार पत्र वितरण करने, हाट बाजार क्लीनिक योजना से दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को समय पर उपचार करने, सड़कों को सुधारने, लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
लोगों की आमदनी बढ़ाने वाला काम करें
मुख्यमंत्री ने कहा, आपके क्षेत्र में शिक्षा,स्वास्थ्य में सुधार हो। कोई महिलाएं एनीमिक न हो, कोई बच्चा कुपोषण का शिकार न हो। शासन की योजनाएं उन तक पहुंचे। गोठान मजबूत बने और आर्थिक विकास का जरिया बने। इस दिशा में काम हो। महिला स्व सहायता समूहों से लेकर सभी की आमदनी और समृद्धि बढ़े इसके लिए अधिकारियों को जागरूकता फैलाने काम करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में हाथी के विचरण और होने वाले नुकसान की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने हाथी के साथ इंसानों के संघर्ष को रोकने के लिए वनों में नरवा अंतर्गत लिए पानी की उपलब्धता, हाथियों के लिए फलदार वृक्ष लगाने को कहा। इस दौरान उन्होंने हाथियों के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के भी निर्देश दिए।

Read Also  छत्तीसगढ़ की बेटी ने बढ़ाया मान, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान द्वारा आयोजित वैज्ञानिक चयन परीक्षा में श्रृष्टि पहले नंबर पर

**

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

शारदीय नवरात्र शुरू, जानिए शुभ मुहूर्त और विधि 

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्र की शुरुआत आज यानी 11 अक्टूबर से हो गई है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों...