ओजोन परत को बचाने जन चेतना जरूरी: पोस्टर प्रतियोगिता में पं. आर.डी. तिवारी उत्कृष्ट विद्यालय एवं भाषण में होलीक्रास सीनियर सेकेण्डरी स्कूल ने बाजी मारी

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, नवा रायपुर द्वारा आज नवीन विश्राम गृह, सिविल लाईंस, रायपुर में पोस्टर एवं पर्यावरणीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में लगभग 550 प्रतिभागीयों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किये गये।

इस अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह को सम्बोधित करते हुए मंडल के सदस्य सचिव आर.पी. तिवारी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं का आह्नान किया कि वे ओजोन परत की सुरक्षा हेतु जन चेतना जागृत करें। तिवारी ने कहा कि स्वयं जागरूक होने के बाद ही हम आम जनता को ओजोन परत के संरक्षण के उपायों को को बेहतर ढंग से समझा सकते हैं। हमें अपनी जीवन शैली में परिवर्तन कर यह सुनिश्चित करना होगा कि ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने वाले पदार्थ धीरे-धीरे समाप्त हो जाये। तिवारी ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की भी अपील की। उन्होंने प्लास्टिक के दुष्प्रभावों की चर्चा करते हुए कहा कि यह सैंकडो सालों तक हमारे पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता रहता है।

प्रमुख वक्ता के रूप में डॉ रमया सुन्दर रमन, प्रोफेसर डिपार्टमेंट ऑफ अर्थ एण्ड इन्वायरमेंटल साइंस, हेड सेन्टर फॉर साइंस एण्ड सोसाईटी, इंडियन इन्सिटीट्यूट ऑफ साइंस, एजुकेशन एण्ड रिसर्च, भोपाल ने ओजोन परत संरक्षण तथा वायु प्रदूषण व उसके नियंत्रण पर रोचक प्रस्तुतीकरण दिया। डॉ रमन ने कहा कि क्लोरोफ्लोरो कार्बन के सीमित उपयोग से ओजोन परत के संरक्षण के साथ-साथ ग्रीन हाऊस गैस के प्रभाव भी कम हुआ हैे। क्योटो प्रोटोकॉल से अधिक मॉन्ट्रियल प्रोटोकाल प्रभावी है। इस से पृथ्वी के तापक्रम में एक डिग्री कमी आयी है।

भाषण प्रतियोगिता मिडिल स्कूल में प्रथम स्थान अंबिका गुप्ता, बी.पी. पुजारी इंग्लिश मिडियम स्कूल, रायपुर, द्वितीय पुरस्कार लक्ष्यवीर वराडे, प्रो. जे.एन. पाण्डेय, रायपुर एवं तृतीय पुरस्कार सुरभि साहू, बी.पी. पुजारी इंग्लिश मिडियम स्कूल, रायपुर हायर सेकेण्डरी स्कूल में प्रथम अविवा रहमान, होलीक्रास सीनियर सेकेण्डरी, द्वितीय उन्नति सिंह, डी.पी.एस. रायपुर, तृतीय पुरस्कार आकाश सिन्हा, केन्द्रीय विद्यालय रायपुर, महाविद्यालय स्तर पर प्रथम पुरस्कार एन.आदित्य, पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज रायपुर, द्वितीय डी. दिया, दिशा कॉलेज रायपुर तथा तृतीय पुरस्कार गुलाब सिंह वर्मा, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय को प्रदान किया गया।


कार्यक्रम में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में मिडिल स्कूल में प्रथम स्थान योगिता वर्मा, सेंट मेरी इंग्लिश मिडियम स्कूल, द्वितीय पुरस्कार हर्षिता जंघेल, आदर्श विद्यालय, देवेन्द्र नगर, तृतीय पुरस्कार कशिश अंजुम खान बी.पी. पुजारी, जी.ई.एम. स्कूल को मिला। हायर सेकेण्डरी स्कूल स्तर पर प्रथम पुरस्कार आदित्य चौरसिया पं.आर.डी. तिवारी उत्कृष्ट विद्यालय रायपुर, द्वितीय पुरस्कार इशिता साहू, केन्द्रीय विद्यालय नं 2 रायपुर एवं तृतीय पुरस्कार छाया कुर्रे, पी.जी.उमाठे शा. कन्या शाला को प्रदान किया गया। महाविद्यालय स्तर पर प्रथम पुरस्कार रितिक पहरिया, शा. महाप्रमु वल्लभाचार्य स्ना. महाविद्यालय, महासमुंद, द्वितीय पुरस्कार महक कश्यप, दिशा कॉलेज रायपुर, तृतीय पुरस्कार शाजिया ईरम, सेंट थॉमस कॉलेज, भिलाई को मिला। निर्णायक के रूप में जी.एस. सलूजा, वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी, छ.ग. विधानसभा, ए.एन. द्विवेदी, प्रधान संपादक, पायनियर एवं पोस्टर प्रतियोगिता में संघर्ष यदु उपस्थित थे। भाषण प्रतियोगिता की अध्यक्षता एम.आर. सावंत, प्राचार्य शा. जे.एन. पाण्डये उ.मा. शाला रायपुर ने की।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

ग्राहक को हेरोइन सप्लाई करते आरक्षक गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...