Google Analytics Meta Pixel आज मातृ नवमी, जानिए विधि और महत्व - Ekhabri.com

आज मातृ नवमी, जानिए विधि और महत्व

आज मातृ नवमी है। यह दिन स्वर्गीय माताओं और महिलाओं को समर्पित होता है। वैसे तो पूर्वजों को श्राद्ध करने के लिए पूरा पितृ पक्ष खास होता है, लेकिन नवमी तिथि दिव्यांग महिलाओं के श्राद्ध के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है।

पितृ पक्ष में पितरों को प्रसन्न करने के लिए उनकी मृत्यु तिथि के दिन तर्पिण, पिंडदान और श्राद्ध कर्म किए जाते हैं। पितृ पक्ष की नवमी तिथि को मातृ नवमी के नाम से जाना जाता है। इस दिन दिवंगत पितरों के निमित्त पिंडदान किया जाता है। मान्यता है कि इस दिन दिवंगत माताओं, बहुओं और बेटियों के निमित्त श्राद्ध करना अच्छा होता है। आइए जानते हैं कि मातृ नवमी का।



पितृ पक्ष में मातृ नवमी आश्विन कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को पड़ती है। इसे सौभाग्यवतीनां श्राद्ध तिथि भी कहा जाता है।

धार्मिक मान्यता है कि मातृ नवमी के दिन पूर्वजों का श्राद्ध करने से सुख-समृद्धि बढ़ती है। हिंदू पंचांग के मुताबिक इस साल आश्विन मास की मातृ नवमी 19 सितंबर यानी के आज सोमवार को है। नवमी तिथि की शुरुआत 18 सितंबर को शाम 4 बजकर 30 मिनट से हो रही है जबकि नवमी तिथि का समापन 19 सितंबर को शाम 6 बजकर 30 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के मुताबिक मातृ नवमी का श्राद्ध 19 सितंबर को किया जाएगा।

मातृ नवमी विधि


-मातृ नवमी के दिन सुबह जल्दी स्नान करने के बाद सफेद कपड़े पहनना शुभ होता है. ऐसे में इस बात का ध्यान रखें.

– नवमी श्राद्ध के दिन घर की दक्षिण दिशा में एक चौकी पर सफेद आसन के ऊपर दिवंगत परिजन की फोटो रख काले तिल का दीपक जलाएं.

– मातृ नवमी पर मृत परिजन को गंगाजल और तुलसी दल अर्पित करें. साथ ही इस दिन गरुड़ पुराण या श्रीमद्भागवत गीता का पाठ करें.

– श्राद्ध कर्म करने के बाद मृत परिजन के लिए भोजन का अंश निकालें.

– गाय, कौआ, चींटी, चिड़िया और ब्राह्मण के लिए भी भोजन निकालें या कराएं. मान्यता है कि ऐसा करने पर ही नवमी का श्राद्ध पूरा होता है.

– मातृ नवमी के दिन सुहागन महिलाओं को भोजन कराएं. इसके साथ ही उन्हें सुहाग की सामग्री भी अर्पित करें.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

प्लेन हाइजैक की खबर के बीच, जयपुर एयरपोर्ट में की गई एयर इंडिया की इमरजेंसी लैंडिंग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (AI-2030) की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षा एजेंसियों को इस फ्लाइट को लेकर हाईजैक का अलर्ट मिला था, जिसके बाद...

कोंडागांव के बन्नूराम बैद को मिलेगा शिल्प गुरु अवार्ड 2025

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...