रायपुर। रायपुर एयरपोर्ट पर कुछ लड़कियों ने एक युवक को पीट दिया। लड़कियां बुरी तरह से युवक को घेरकर देर तक पीटतीं रहीं। तब तक, जब तक युवक की शर्ट ना फट गई। उसे इतना पीटा कि वह लहूलुहान हो गया। भीड़ ये माजरा देखती रही। कुछ लोगों ने इस घटना को अपने स्मार्ट फोन के कैमरे पर कैद कर लिया। जो अब वायरल है। यह सारा बखेड़ा रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से जुड़ा हुआ है। वीडियो में जो लड़कियां युवक के साथ मारपीट करती नजर आ रही हैं वो राहुल ट्रैवल्स में काम करती हैं। इनकी दादागिरी का अंदाजा इसी से लगाइए कि बेधड़क एक साथ मिलकर सबके सामने युवक को पीटा। आने-जाने वाले यात्रियों ने भी इनकी गालियां सुनी जो ये युवक को दे रही थीं। ये पूरी वारदात रविवार को हुई है।
ये थी लड़कियों की दादागिरी की वजह
राहुल ट्रेवल्स में काम करने वाली सोनम, प्रीति और पूजा नाम की लड़कियों के खिलाफ रायपुर शहर के माना थाने में केस दर्ज किया गया है। इन लड़कियों पर मारपीट गाली-गलौज करने का जुर्म दर्ज किया गया है। जिस लड़के के साथ इन लड़कियों ने मारपीट की उसका नाम दिनेश है। दिनेश ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया है कि वह इसी साल मई के महीने में इसी ट्रैवल्स में आॅटो टैक्सी चलाने का काम करता था। ट्रैवल्स वालों ने मई और जून महीने का वेतन दिनेश को नहीं दिया। इस बकाया पैसे को लेने के लिए ही रविवार को दिनेश एयरपोर्ट के राहुल ट्रेवल्स दफ्तर पहुंचा था। यहां लड़कियों ने दिनेश के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। दिनेश का दावा है कि जब वह दफ्तर पहुंचा तो यहां काम करने वाली सोनल मैडम ने बहसबाजी शुरू कर दी। दिनेश ने कहा कि राहुल ट्रैवल संचालक का नंबर मुझे दे दीजिए उनसे बात करके मैं अपने वेतन की मांग करूंगा। सोनल ने कह दिया कि हमें नंबर देने की इजाजत नहीं है। इसी बात पर सोनम, प्रीति और राहुल ट्रेवल्स में काम करने वाली अन्य लड़कियों ने दिनेश के साथ गाली गलौज शुरू कर दी थप्पड़, लात और बेल्ट से उसे बुरी तरह से पीटा। कपड़े तक फाड़ दिए। दिनेश के साथ मारपीट करने वाली लड़की प्रीति ने अपनी जेब से मिर्च का स्प्रे निकाला और दिनेश के मुंह पर स्प्रे कर दिया। कुछ देर में दिनेश को दिखाई देना बंद हो गया। लेकिन लड़कियां उसे पीटते ही रहीं। दिनेश ने एफआईआर दर्ज करवाकर इन बदमाश लड़कियों पर कार्रवाई की मांग की है।
इस तरह की घटनाएं पहले भी
राहुल ट्रैवल्स की लड़कियों की दादागिरी का एक और वीडियो कुछ महीने पहले वायरल हुआ था। इसके अलावा एयरपोर्ट पर कई बार यात्रियों से पार्किंग का अधिक किराया वसूलने के नाम पर पार्किंग के लोग भी उलझ चुके हैं। एयरपोर्ट में ग्राहक बिठाने को लेकर टैक्सी ड्राइवरों के बीच विवाद और जमकर मारपीट हो गई थी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...