Google Analytics Meta Pixel तिमाही परीक्षा रद्द:अब सभी स्कूल अपने स्तर पर लेंगे परीक्षा - Ekhabri.com

तिमाही परीक्षा रद्द:अब सभी स्कूल अपने स्तर पर लेंगे परीक्षा

टीचर्स बोले- हम ब्लैक बोर्ड पर सवाल नहीं लिखेंगे
रायपुर। सोमवार को छत्तीसगढ़ के माध्यमिक शिक्षा मंडल संबंधित स्कूलों में तिमाही परीक्षा नहीं हुई। टाइम टेबल तय था,लेकिन क्वेश्चन पेपर वायरल हो जाने की वजह से एग्जाम कैंसिल करना पड़ा। परीक्षा से 2 दिन पहले ही कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं का इंग्लिश का पेपर जवाब के साथ सोशल मीडिया ग्रुप और यूट्यूब पर वायरल हो गया । इसके बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल के अफसरों ने परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया। अब दोबारा ब्लैक बोर्ड पर सवाल लिखकर परीक्षा कराए जाने का शिक्षक संघ ने विरोध किया है। अब खबर है कि 9वीं से 12वीं तक की तिमाही परीक्षा सभी स्कूल अपने स्तर पर लेगा। यह परीक्षाएं कब होंगी फिलहाल तय नहीं है। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ आलोक शुक्ला ने सभी जिले के शिक्षा अधिकारियों को तिमाही परीक्षा में स्कूल स्तर पर लिए जाने के लिए कोआॅर्डिनेट करने कहा है। परीक्षा कब होंगी इसके जवाब में रायपुर के जिला शिक्षा अधिकारी आर एल ठाकुर ने कहा कि यह जल्द ही तय होगा। व्हाट्सएप के जरिए स्कूलों से संपर्क किया जा रहा है जल्द से जल्द परीक्षाएं होंगी। अक्टूबर के दूसरे सप्ताह के पहले परीक्षाएं ले ली जाएंगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने प्रयोग करते हुए, सभी स्कूलों के अलग-अलग कक्षाओं के लिए क्वेश्चन पेपर तैयार किए। यह क्वेश्चन पेपर सॉफ्ट कॉपी फॉर्मेट में तैयार किए गए । इन्हें तमाम स्कूलों को ई-मेल के जरिए भेजा जाना था। पीडीएफ जिला शिक्षा अधिकारियों के जरिए स्कूलों तक जाते, लेकिन उससे पहले यह पीडीएफ वायरल हो गए। सीजीबीएसई सपोर्ट ग्रुप नाम के सोशल मीडिया समूह में ये वायरल हो गया। अब तक इस मामले में किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
सुपर फ्लॉप हुआ आईडिया
पहली बार आॅफलाइन अंदाज में परीक्षा आयोजित करने को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने नए तरह के आईडिया पर काम किया । इसमें पहली बार माध्यमिक शिक्षा मंडल ने तिमाही और छमाही के पर्चे तैयार करने का फैसला लिया। तय किया कि माध्यमिक शिक्षा मंडल ही प्रश्न पत्र स्कूलों को भेजेगा मगर इन्हीं प्रश्न पत्रों का पीडीएफ वायरल हो गया और पहली ही कोशिश में माध्यमिक शिक्षा मंडल का यह आइडिया सुपर फ्लॉप साबित हुआ।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

तीजा और गणेश चतुर्थी का शुभ संयोग, जानिए शुभ समय

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...