यूक्रेनी क्षेत्रों में हुए जनमत संग्रह का नतीजा रूस के पक्ष में

यूक्रेन की 15 प्रतिशत भूमि को रूस में मिलाने को हुए जनमत संग्रह के परिणाम से दुनिया में तनाव बढ़ गया है। रूसी अधिकारियों के अनुसार पांच दिन चले जनमत संग्रह में लुहांस्क, डोनेस्क, खेरसान और जपोरीजिया को रूस में शामिल करने के प्रस्ताव के पक्ष में 87 से 99.2 प्रतिशत तक मत पड़े हैं। जनमत संग्रह का शुरू से विरोध कर रहे यूक्रेन ने इसके परिणाम की भर्त्सना की है। जबकि अमेरिका संयुक्त राष्ट्र में रूसी जनमत संग्रह की निदा और इसे अस्वीकार किए जाने का संकल्प पेश करेगा।

 

प्रतिक्रिया में अमेरिका ने रूस पर नए प्रतिबंधों की तैयारी शुरू कर दी है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिकन ने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगी देश यूरोप की ऊर्जा सुरक्षा के लिए संकल्पबद्ध हैं। अमेरिका की ओर से यह आश्वासन तब आया है जब जर्मनी, स्वीडन और डेनमार्क ने रूस से गैस आपूर्ति करने वाली पाइपलाइनों में लीकेज होने की श्ािकायत की है। सबसे मोटी पाइपलाइन नार्ड स्ट्रीम वन से आपूर्ति बंद होने के बाद अब  कम व्यास वाली पुरानी पाइप लाइनों से जर्मनी और कुछ अन्य देशों को कम मात्रा में रूसी गैस की आपूर्ति हो रही है। ब्लिकन ने कहा है कि पाइपलाइनों से लीकेज का कारण खोजे जाने की जरूरत है।

 

रूसी सेना के कब्जे वाले चार यूक्रेनी क्षेत्रों में मंगलवार को जनमत संग्रह की प्रक्रिया पूरी हुई थी। इसके बाद मतों की गिनती हुई। रूसी अधिकारियों के अनुसार लुहांस्क, डोनेस्क, खेरसान और जपोरीजिया के लोगों ने बड़े बहुमत से रूस में शामिल होने की इच्छा जताई है। रूसी संसद के उच्च सदन के प्रमुख ने कहा है कि जनमत संग्रह के परिणाम पर संसद चार अक्टूबर को विचार कर सकती है। संसद की स्वीकृति और उसके बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के स्वीकृति पत्र पर हस्ताक्षर के बाद यूक्रेन के चारों इलाके औपचारिक रूप से रूस का हिस्सा बन जाएंगे। 2014 में यूक्रेन के क्रीमिया प्रायद्वीप को भी रूस ने इसी प्रक्रिया से शामिल कर लिया था। रूस के पूर्व राष्ट्रपति और पुतिन के विश्वस्त दिमित्री मेदवेदेव ने चारों क्षेत्रों के लोगों का घर में वापस आने के लिए स्वागत किया है। विदित हो कि यूक्रेन पहले सोवियत संघ का ही हिस्सा था। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि कब्जे वाले इलाकों में फर्जी तरीके से मतदान कराके यूक्रेनी भूमि को शामिल करने का कदम पूरी तरह से अवैध और भर्त्सना योग्य है। यह पूरी तरह अस्वीकार्य है।

 

 

अमेरिका सुरक्षा परिषद में पेश करेगा संकल्प
अमेरिका ने यूक्रेनी इलाकों के रूस में शामिल होने को मान्यता न देने का संकल्प संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पेश करने की घोषणा की है। सुरक्षा परिषद में अमेरिकी दूत लिडा थामस-ग्रीनफील्ड ने कहा है कि अगर फर्जी जनमत संग्रह के परिणाम को स्वीकार किया गया तो फिर दुनिया में यह सिलसिला शुरू हो जाएगा। सुरक्षा परिषद में रूस द्वारा संकल्प को वीटो लगाकर रोके जाने की स्थिति में अमेरिका इस प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र आमसभा के समक्ष रखेगा। संयुक्त राष्ट्र में रूसी राजदूत वैसिली नेबेंजिया ने कहा है कि जनमत संग्रह पारदर्शी तरीके से और नियमों के अनुरूप हुआ है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...