Google Analytics Meta Pixel वर्धा विश्वविद्यालय के दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुईं राज्यपाल, दीप जलाकर दीपोत्सव का किया शुभारंभ - Ekhabri.com

वर्धा विश्वविद्यालय के दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुईं राज्यपाल, दीप जलाकर दीपोत्सव का किया शुभारंभ

 

गांधी के दैदीप्यमान भारत का बोध कराता है दीपोत्सव-राज्यपालउइके
रायपुर- राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने अपने वर्धा प्रवास के क्रम में आज महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित दीपोत्सव-2022 में शामिल हुईं। उन्होंने पहला दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव का शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 से प्रतिवर्ष 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर वर्धावासियों के सहयोग से विश्वविद्यालय द्वारा आरोग्य दीप पर्व का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर पूरे विश्वविद्यालय सहित वर्धा नगर को दीयों की रोशनी से रोशन किया जाता है, जो गांधी के दैदीप्यमान भारत का बोध कराता है। राज्यपाल सुश्री उइके दैदीप्यमान विश्वविद्यालय परिसर की भव्यता देखकर अभिभूत हुईं और वर्धावासियों तथा विश्वविद्यालय प्रबंधन की खूब सराहना की। उन्होंने कहा कि गांधी के विचारों की रोशनी ने ही पूरे विश्व को वास्तविक भारत का दर्शन कराया है। गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित दीपोत्सव एक स्वर्णिम पल है और यह मेरी स्मृतियों में चिरस्थाई रहेगा। भारत के अंतिम जन को गरिमामयी और सम्मानपूर्ण जीवन की प्राप्ति, आत्मनिर्भर भारत का स्वप्न और आरोग्य समाज के सपने के संकल्प का यह दीपोत्सव सतत स्मरण कराता है। राज्यपाल सुश्री उइके ने विश्वविद्यालय द्वारा सत्य, सद्भाव, आरोग्य, स्वच्छता और शांति के लिए 5 दीपक जलाने के आह्वान की भी प्रशंसा की और लोगों से सहयोग का आग्रह किया।    इस अवसर पर सांसद श्री रामदास तड़स, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रजनीश कुमार शुक्ल सहित विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं और वर्धा नगरवासी उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

5000 शिक्षक भर्ती से युवाओं को रोजगार का मौका

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

CG News: बस्तर में दंतेश्वरी मंदिर में चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
CG News: बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी देवी के जगदलपुर स्थित मंदिर में कुछ सप्ताह पहले हुई चोरी की गुत्थी बस्तर पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में आरोपी को धर दबोचा है, पुलिस ने आरोपी की पहचान...

MP News: दुबई-शारजाह एयरपोर्ट पर 100 से अधिक यात्री फंसे, जीतू पटवारी ने केंद्र से लगाई गुहार

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण सदस्य की मुलाकात

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मार्च 2026। विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य राजीव श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान प्राधिकरण की कार्यप्रणाली,...

जशपुर राइस मिल में भीषण आग, 12 मजदूर सुरक्षित; मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...