नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मादक पदार्थों की तस्करी के सिडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए मुंबई और गुजरात से 120 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 60 किलोग्राम मेफेड्रान जब्त की है। इस मामले में एयर इंडिया के एक पूर्व पायलट सहित छह आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। गुजरात के जामनगर में नौसेना की खुफिया इकाई को मिली विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर यह कार्रवाई की गई।
एनसीबी के उप महानिदेशक संजय सिंह ने कहा, गुप्त सूचना के बाद कार्रवाई करते हुए एनसीबी की टीम ने सोमवार को जामनगर में छापेमारी कर 10 किलो मेफेड्रान जब्त की। एनसीबी की टीम ने इस सिलसिले में जामनगर से एक आरोपित भास्कर वी और मुंबई से तीन आरोपितों एसजी महिदा, एसएम चौधरी और पीडी मुथु को गिरफ्तार किया।
एसजी महिदा एयर इंडिया का पूर्व पायलट है। उसने अपने करियर की शुरुआत निचले रैंक के कर्मचारी के रूप में की थी और बाद में पायलट कोर्स की परीक्षा पास की थी। महिदा ने 2016 और 2018 के बीच एयरलाइन में काम किया था। उसने अमेरिका और लिथुआनिया में पायलट ट्रेनिग ली थी। बाद में उसने कुछ चिकित्सकीय कारणों से अपनी नौकरी छोड़ दी थी और ड्रग सिडिकेट में शामिल हो गया। वहीं पीडी मुथु हिस्ट्रीशीटर है। उसे राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआइ) ने 2001 में ड्रग की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया था। वह 2008 से जमानत पर है।
पूछताछ के दौरान पता चला कि इस सिडिकेट के तार मुंबई से जुड़े हैं। इसके बाद एनसीबी की टीम ने गुरुवार को दक्षिण मुंबई के फोर्ट इलाके में गोदाम पर छापा मारकर 50 किलो मेफेड्रान जब्त की। इसके साथ ही सरगना एमआइ अली और एक अन्य आरोपित एमएफ चिश्ती को गिरफ्तार किया। इस अभियान में जब्त किए गए मेफेड्रान को मुंबई के पास एक प्रयोगशाला में बनाया गया था। मेफेड्रान को “म्याऊ म्याऊ” या एमडी के रूप में भी जाना जाता है।
गृह मंत्री शाह के सामने नष्ट की जाएगी 25000 किलो ड्रग्स
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में करीब 25,000 किलोग्राम मादक पदार्थों को नष्ट किया जाएगा। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और राज्य की एजेंसियों द्वारा चलाए गए एक बड़े अभियान के तहत इन मादक पदार्थों को जब्त किया गया है। गृह मंत्री “मादक पदार्थों की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा” पर एक क्षेत्रीय बैठक की भी अध्यक्षता करेंगे। बैठक में पूर्वोत्तर क्षेत्र में मादक पदार्थों के परिश्य और इसे कम करने के तरीकों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में पूर्वोत्तर के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और डीजीपी हिस्सा लेंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By User 6 /
August 10, 2026 /
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By User 6 /
August 11, 2026 /
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By User 6 /
August 10, 2026 /
रायपुर, 9 अगस्त 2026। लखनपुर में जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और उनकी पढ़ाई को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मिशन एजुकेशन द्वारा संचालित स्टेशनरी दान अभियान को व्यापक समर्थन मिल रहा है। इसी कड़ी में पर्यटन...