Google Analytics Meta Pixel छह भारतीय कैदियों की पाकिस्तानी जेलों में मौत, भारत ने उठाया मुद्दा - Ekhabri.com

छह भारतीय कैदियों की पाकिस्तानी जेलों में मौत, भारत ने उठाया मुद्दा

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि पाकिस्तान में पिछले नौ महीने में छह भारतीय कैदियों की मौत हो चुकी है। इस मसले पर चिंता जताते हुए सरकार पाकिस्तान के समक्ष अपना विरोध दर्ज करा रही है।

 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिदम बागची ने कहा कि पाकिस्तान में भारतीय कैदियों की मौत के बढ़ते मामले सरकार के लिए चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि पिछले नौ महीने में छह भारतीय कैदियों की पाकिस्तान में मौत हुई है, जिसमें पांच मछुआरे भी शामिल हैं। बागची ने कहा कि हालात काफी चिंताजनक है, क्योंकि इन सभी ने अपनी सजा पूरी कर ली थी और इन्हें अवैध तरीके से पाकिस्तान की जेलों में बंद रखा गया था। उन्होंने कहा कि हमने इस मुद्दे को पड़ोसी मुल्क के समक्ष उठाया है। इस मसले को पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग ने भी उठाया है। प्रवक्ता ने कहा कि यह पाकिस्तान की जिम्मेदारी है कि वह अपने मुल्क में भारतीय कैदियों की सुरक्षा सुनिश्चित करे। हमारा कहना है कि पाकिस्तान फौरन सभी भारतीय कैदियों की रिहाई और वापसी सुनिश्चित करें।

 

इससे पहले केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने कहा था कि सरकार ने हमेशा भारतीय मछुआरों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और पाकिस्तानी हिरासत से उनकी जल्द रिहाई के लिए सभी सहायता प्रदान की जा रही है। लेकिन सरकार के इस दावे के बावजूद सजा काट चुके भारतीय कैदियों की रिहाई के बजाय उनकी मौत की खबरें आ रही हैं। भारतीय मछुआरों और उनकी मछली पकड़ने वाली नौकाओं की जब्ती के मामलों को बार-बार पाकिस्तान सरकार के साथ उठाया जाता है और यह बताया जाता है कि इस मुद्दे पर मानवीय और आजीविका के आधार पर विचार किया जाना चाहिए।

Read Also  ये है दुनिया का सबसे खतरनाक जंगल, अंदर जाने के बाद कोई लौटकर नहीं आता है वापस

 

गुलाम कश्मीर के दौरे पर अमेरिका से जताया विरोध
भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले गुलाम कश्मीर में पाकिस्तान में तैनात अमेरिकी राजदूत डोनाल्ड ब्लोम के दौरे पर कड़ी आपत्ति जताई है। साथ ही वहां ब्लोम के पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले क्षेत्र को “आजाद जम्मू और कश्मीर” कहने पर भी कड़ा विरोध दर्ज किया है। यह किसी अमेरिकी राजनयिक का दूसरा दौरा है। इससे पहले, इसी साल की शुरुआत में अमेरिकी सांसद इल्हान ओमर ने गुलाम कश्मीर का दौरा किया था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही चलती हुई बस बनी आग का गोला, अचानक भीषण आग लगने से मची अफरातरफी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...