ओडिशा के कालाहांडी जिला की 28 वर्षीय अर्चना नाग चांद काल गर्ल्स के माध्यम से नेताओं, व्यवसायी, फिल्म निर्माता, रियल एस्टेट कारोबारी, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों और ठेकेदारों के अश्लील वीडियो बनवाकर ब्लैकमेल करती थी। इसी ब्लैकमेल की कमाई से उसने भुवनेश्वर में 35 करोड़ की संपत्ति बना ली। अर्चना के बैंक लाकर से पुलिस ने कई वीडियो और फोटो जब्त किए हैं। इन्हीं वीडियो और फोटो के आधार पर वह रसूखदारों को ब्लैकमेल कर लाखों की वसूली करती थी। भुवनेश्वर पुलिस ने उसके खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है, साथ ही उसके पति व सहयोगी जगबंधु चांद को हाजिर होने का नोटिस जारी किया है।
अर्चना नाग चांद की गिरफ्तारी और उसके पास से जब्त वीडियो और फोटो के बाद उसके संपर्क में आए बड़े बड़ों की सिट्टी पिट्टी गुम है। अर्चना के सिडिकेट में फंसे बड़े बड़ों को अब अपने मान सम्मान की चिता सता रही है, जो कभी अर्चना के काल गर्ल्स के साथ रंगरेली मनाते थे। ओडिया फिल्म निर्माता को फंसाने के आरोप में छह दिनों पूर्व अर्चना को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उसके खिलाफ कार्रवाई में पुलिस के सामने परत दर परत राज सामने आ रहे हैं।
अर्चना नाग कालाहांडी जिला के एक सरकारी शिक्षिका की बेटी है। हाईस्कूल की पढ़ाई के बाद अर्चना भुवनेश्वर चली गई। वहां उसकी जान-पहचान बालेश्वर जिला के जलेश्वर के जगबंधु चांद से हुई। बाद में दोनों ने विवाह कर लिया। अब तक की जांच पड़ताल के बाद पुलिस को पता चला है कि भुवनेश्वर के खंडगिरी में किराए के मकान में रहने के दौरान अर्चना खुद को वकील और एक राजनैतिक पार्टी की नेता बताकर बड़े लोगों से दोस्ती करती थी और अपना काम निकालने की खातिर उन्हें खुश करती थी। इसके लिए उसने दर्जन भर से अधिक काल गर्ल्स रखे थे और उन्हें अपने ग्राहकों के पास भेजती थी। काल गर्ल्स के पास कैमरा भी होता था, जिससे वह शारीरिक संबंध बनाने वाले रसूखदार लोगों का फोटो और वीडियो बनाकर अर्चना को दे देती थीं। इसके बाद अर्चना उस फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करती थी और लाखों रुपये वसूल करती थी।
गिरफ्तार अर्चना के घर और बैंक लाकर से चार मोबाइल फोन, दो टैबलेट, एक लैपटाप, पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क, बैंक पासबुक, सीसीटीवी कैमरा के फुटेज, फोटो और वीडियो जब्त किया गया है। अबतक की जांच पड़ताल के बाद अर्चना और उसके पति जगबंधु के पास करीब 35 करोड़ रुपये की चल अचल संपत्ति का पता चला है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...