Google Analytics Meta Pixel आय में वृद्धि और सबकी समृद्धि हमारी सरकार का उद्देश्य : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - Ekhabri.com

आय में वृद्धि और सबकी समृद्धि हमारी सरकार का उद्देश्य : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री ने मुक्ता में लोगों से की मुलाकात, शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन का लिया फीडबैक

रायपुर-मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत सक्ती जिले के मालखरौदा ब्लॉक के ग्राम मुक्ता पहुँचे। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से प्रत्यक्ष संवाद कर राज्य शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर ग्राम मुक्ता के गौठान में समतलीकरण एवं मुरूमीकरण निर्माण, मुक्ता से मालखरौदा से आगे तक सीसी रोड निर्माण, सामुदायिक भवन, ग्राम जमगहन के खनती तालाब का सौंदर्यीकरण की घोषणा की। साथ ही ग्राम मुक्ता के मुक्तिधाम में अहाता और शेड निर्माण, मुड़ातालाब में तटबंध (दीवाल), ग्राम पंचायत मालखरोदा में मुख्यमार्ग कलमी और नहरपार से चिखली, छोटेकोट, सिघरा होते हुए बेल्हाडीह तक सड़क निर्माण, ग्राम पंचायत सिंघरा में महिलाओं के प्रशिक्षण के लिए एन.आर.एल. एम डोम निर्माण, ग्राम, सारसडोल में पूर्व माध्यमिक शाला को हाई स्कूल में और ग्राम जमगहन व सुलौनी के हाई स्कूल का हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन, ग्राम मुक्ता में नवीन हाई स्कूल, में मां अष्टभुजी देवी की नगरी नगर पंचायत अडभार को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने, मालखरौदा में युवा प्रशिक्षण केंद्र में अहाता निर्माण, खर्री गांव में पुल निर्माण की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य हैं कि लोगों की आय में वृद्धि और सबकी समृद्धि है। हमने जो वादा किया था, उसे पूरा भी किया है। अल्पकालीन कृषि ऋण माफी योजना के तहत किसानों को कर्ज से मुक्ति और हाफ बिजली बिल योजना के तहत भारीभरकम बिजली बिल से राहत दी है। समर्थन मूल्य में धान की खरीदी के साथ राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य दिलाया है। उत्पाद का सही दाम मिलने से किसानों में समृद्धि आई है। राज्य में किसानों की संख्या, कृषि रकबा और धान का उत्पादन भी बढ़ा है। किसानों की संख्या लगभग 26 लाख हो गई है। इस खरीफ वर्ष में एक करोड़ 10 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का संभावित लक्ष्य है। साथ ही कृषि का रकबा 30 लाख हेक्टेयर हो गया है। किसान हितैषी योजनाओं से खेती-किसानी के प्रति लोगों का रूझान बढ़ा है।मुख्यमंत्री ने भेंट मुलाकात में राज्य शासन की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ग्रामीणों से ली। इस दौरान ग्राम मुक्ता के किसान श्री गजानंद गबेल ने बताया कि उनका ढाई लाख रुपये का कृषि ऋण माफ हुआ है। उन्होंने  समर्थन मूल्य में धान की बिक्री किया।  उनका 20 एकड़ कृषि भूमि है, जिसमे खेती करता है और धान बेचने से राजीव गांधी किसान न्याय योजना से हुई आमदनी से पौने दो एकड़ खेत खरीदने के साथ अपनी पत्नी के लिए भी सामान खरीदा है। ग्राम चिखली निवासी किसान भगत राम चन्द्रा ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनका लगभग सवा लाख से अधिक का कृषि ऋण माफ हुआ है। उन्होंने भी 3 एकड़ में उत्पादित धान बेचा है और राशि मिलने से पत्नी के लिए साड़ी खरीदा है एवं सिंचाई के लिए बोर भी खुदवाया है।  ग्राम जगमहन की पूजा खरे ने बताया कि उनका गरीबी रेखा का राशन कार्ड बन जाने से उसके बेटे का एडमिशन स्वामी आत्मानन्द शासकीय अंग्रेजी विद्यालय में हुआ है। उन्हें समय पर 35 किलो चावल, शक्कर, नमक भी मिल जाता है।

Read Also  Ekhabri हमारी रसोई

अधिग्रहित जमीन का नहीं मिला मुआवजा,मुख्यमंत्री ने कलेक्टर और एसडीएम को दिए निर्देश

बाराद्वार के कृषक गोलू बरेठ ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को बताया कि 2010 में पावर प्लांट के नाम से अधिग्रहित की गई भूमि में अभी तक न तो उद्योग स्थापित हुआ और न ही मुआवजा मिला है। उन्होंने मुख्यमंत्री को यह भी बताया कि अन्य कई गांवों के किसानों से अधिग्रहित जमीन की वापसी कर दी गई है। इसी तरह ग्राम हरदी के किसान हजारी लाल चन्द्रा अपनी 41 डिसमिल जमीन का मैन्युअल में अपना नाम होने, ऋण पुस्तिका भी होने की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री को बताया कि ऑनलाइन में उनकी जमीन किसी अन्य के नाम पर दिखा रहा है। कई बार अधिकारियों के पास जाने पर भी उनकी समस्या का निराकरण नहीं हुआ है। भेंट मुलाकात में जानकी चौधरी ने वर्ष 2015-16 में जमीन अधिग्रहण के बदले मुआवजा नहीं मिलने की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। ग्राम छपोराडोमा के सखा राम साहू ने बंटवारा नहीं हो पाने से धान नहीं बेच पाने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने लोगों की शिकायतों का निराकरण के निर्देश एसडीएम सक्ती और कलेक्टर को दिए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...