Google Analytics Meta Pixel कोरिया जिले की सड़कों के संधारण कार्य में आ रही तेजी - Ekhabri.com

कोरिया जिले की सड़कों के संधारण कार्य में आ रही तेजी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार कोरिया जिले में सड़कों के संधारण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। जिला कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह सड़कों की संधारण कार्यों की प्रतिदिन समीक्षा कर रहे हैं। वनांचलों से घिरे कोरिया जिले में सड़कें आमजनों के लिए केवल पहुँच मार्ग ही नहीं बल्कि बेहतर भविष्य का रास्ता भी तैयार करने का माध्यम है।उल्लेखनीय है कि प्रदेश में आमजनों के आवागमन को सुलभ बनाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्र हो या शहर, सर्वांगीण विकास की परिकल्पना को साकार करने में सड़कों का प्रमुख योगदान है। पक्के रास्तों के सहारे इन क्षेत्रों तक बुनियादी आवश्यकताओं के पहुँचने से जिले में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने बीते दिनों पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाय और आरईएस विभाग की बैठक लेकर समय-सीमा में सड़कों के आवश्यक संधारण और नवीनीकरण कार्य किए जाने के सख्त निर्देश दिए थे। जिसके परिपालन में इन सभी विभागों द्वारा कार्यप्रगति में तेजी लाते हुए कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर लंगेह स्वयं जिले में चल रहे सड़कों के संधारण कार्य की प्रगति की प्रतिदिन समीक्षा कर रहे हैं। विभागों को प्रतिदिन कार्य प्रगति की रिपोर्ट फोटो सहित साझा करने के निर्देश पूर्व में ही कलेक्टर द्वारा दिए गए हैं। विभागों से मिली रिपोर्ट अनुसार पीएमजीएसवाय द्वारा सोनहत में लटमा से रावतसरई तक 10 किलोमीटर बीटी नवीनीकरण का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। इसी तरह मंझराटोला से पत्थरगवां तक बीटी नवीनीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी द्वारा बैकुंठपुर अंतर्गत चोटिया-बरदर-बैकुंठपुर-सोनहत-रामगढ़ सड़क पर बीटी नवीनीकरण, शंकरपुर-भंडारपारा सड़क पर ग्रानुलर सब-बेसकार्य, खरवत-जमनीपारा नाली निर्माण कार्य और विक्रमपुर-कर्री सड़क पर जीएसबी कार्य भी प्रगति पर है। सड़कों के संधारण कार्य के साथ ही कलेक्टर द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न निर्माण कार्यों के प्रगति की मॉनिटरिंग की जा रही है। सोनहत के ही तंजरा में सीसी रोड निर्माण में मटेरियल कलेक्शन कार्य प्रगति पर है। कलेक्टर श्री लंगेह ने सभी योजनाओं के अंतर्गत प्रगतिरत नवीनीकरण एवं संधारण कार्यों को शीघ्रता से और गुणवत्तापूर्ण किए जाने के निर्देश दिए हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पत्रकारिता विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार के आरोप, अभाविप का प्रदर्शन 2 जून

By User 6 / May 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में घिर गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रायपुर महानगर ने विश्वविद्यालय में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और छात्र समस्याओं के विरोध में 2 जून...

महिला दारोगा का सनसनीखेज आरोप, ससुर पर दुष्कर्म और पति पर जहर देने की कोशिश का दावा

By User 6 / May 29, 2026 / 0 Comments
लखनऊ : राजधानी लखनऊ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यूपी पुलिस में तैनात एक महिला दारोगा ने अपने ही ससुर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस घटना...

Tata IPL में RCB की शानदार जीत

By Reporter 5 / May 31, 2026 / 0 Comments
  RCB ने GT को हराकर दर्ज की शानदार जीत, बल्लेबाजों का धमाल   अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में...

ESIC मेडिकल कॉलेजों में श्रमिक बच्चों के लिए 700 सीटें आरक्षित

By User 6 / May 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मई 2026।छत्तीसगढ़ के संगठित क्षेत्र में कार्यरत बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए मेडिकल शिक्षा में करियर बनाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC)...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: तापमान में गिरावट के संकेत, प्री मानसून गतिविधियां तेज…अगले दो दिनों में गर्मी से राहत की संभावना

By User 6 / May 31, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़। प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता दिख रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे...

क्या आप भी हैं बालों के टूटने से परेशान, तो जानिए क्या है इसकी वजह

By User 6 / May 28, 2026 / 0 Comments
बाल हर किसी की सुंदरता का एक खास अंग है. अगर आपके बाल खूबसूरत और घने हैं तो आप सहज ही अन्य लोगों में खास नजर आएंगी. लेकिन आज की दिनचर्या और काम के कारण लोगों को बड़ी दिक्कतों का...

रायपुर में दिनदहाड़े बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूट, मिर्ची पाउडर का लिया सहारा

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूटने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर का सहारा लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर नकदी से...

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच बदला मौसम, अंबिकापुर में सुबह से हो रही बारिश, कई जिलों में अलर्ट जारी

By User 6 / May 29, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है. अंबिकपुर समेत कई जगहों पर आंधी तुफान के साथ बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज से अगले 2 दिनों तक रायपुर समेत प्रदेश के...

छत्तीसगढ़ में होगा 500 करोड़ निवेश, पर्यटन को मिलेगा नया विस्तार

By User 6 / May 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य को राष्ट्रीय और वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निवेश को नई गति मिल रही है, जिससे...

आज नजर आएगा ब्लू मून, जानिए क्या है खास बात

By User 6 / May 31, 2026 / 0 Comments
31 मई 2026 को दिखाई देने वाली पूर्णिमा को लेकर ज्योतिष और खगोल विज्ञान दोनों क्षेत्रों में चर्चा हो रही है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह पूर्णिमा कुछ राशियों के लिए भावनात्मक और पेशेवर बदलाव का संकेत दे सकती है। हालांकि...