Google Analytics Meta Pixel आज मंत्री डॉ. टेकाम ने कृषि सहकारी समिति कुम्हारी में किया धान खरीदी का शुभारंभ - Ekhabri.com

आज मंत्री डॉ. टेकाम ने कृषि सहकारी समिति कुम्हारी में किया धान खरीदी का शुभारंभ




रायपुर। सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने रायपुर जिले के विकासखण्ड धरसींवा की कृषि सहकारी समिति कुम्हारी में आज धान खरीदी का शुभारंभ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। उन्होंने प्रदेश में आज से शुरू हो रहे धान खरीदी के महाअभियान के लिए किसानों और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। धान खरीदी केन्द्र में क्षेत्र के किसान गुड्डा शुक्ला सबसे पहले धान लेकर पहुंचे। मंत्री डॉ. टेकाम ने इसके साथ ही कुम्हारी में ही 75 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाले नवीन हाई स्कूल भवन का भूमि पूजन भी किया।



सहकारिता मंत्री ने धान खरीदी केन्द्र में पूजा-अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र में धान बेचने वाले किसानों के धान को तौला और गुणवत्ता को भी परखा। मंत्री डॉ. टेकाम ने यहां धान खरीदी की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को धान बेचने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। किसानों को केन्द्र में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों।

मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए 2497 उपार्जन केन्द्र बनाएं गए हैं। इस साल किसानों से प्रति क्विंटल सामान्य धान 2040 रूपए और ग्रेड-ए धान 2060 रूपए खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य में किसान हितैषी योजनाओं से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। खेतों से दूर हो रहे किसान खेतों की ओर लौटे हैं और खेती का रूतबा भी बढ़ा है। समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए राज्य में एक लाख 67 हजार से अधिक नए किसानों ने एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन कराया है। इस वर्ष कुल 25 लाख 72 हजार किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है।

Read Also  आईटीआई भिलाई में 6 सेक्टरों के नियोक्ता जुटेंगे और इतने ही नियोक्ता लाइवलीहुड कालेज में



इस अवसर पर विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा, अध्यक्ष कृषि सहकारी समिति कुम्हारी चन्द्रशेखर शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य हरिशंकर निषाद, जनपद सदस्य ईश्वर निषाद, सरपंच ग्राम कुम्हारी शिवकुमारी बालाराम पाठक, सरपंच बहेसर गोविंद नेताम, उधोराम वर्मा, दुर्गेश वर्मा, अन्य जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

प्लेन हाइजैक की खबर के बीच, जयपुर एयरपोर्ट में की गई एयर इंडिया की इमरजेंसी लैंडिंग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (AI-2030) की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षा एजेंसियों को इस फ्लाइट को लेकर हाईजैक का अलर्ट मिला था, जिसके बाद...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

कोंडागांव के बन्नूराम बैद को मिलेगा शिल्प गुरु अवार्ड 2025

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...