Google Analytics Meta Pixel टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराया, सेमीफाइनल की राह पक्की - Ekhabri.com

टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराया, सेमीफाइनल की राह पक्की

टीम इंडिया ने बुधवार को टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ बेहद अहम मुकाबला जीत लिया। भारत ने सुपर-12 ग्रुप-2 के इस मैच में डकवर्थ लुईस नियम के तहत 5 रन से जीत हासिल की। अब भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय है। हमारे 6 पॉइंट हो गए हैं और इस ग्रुप में साउथ अफ्रीका को छोड़कर कोई अन्य टीम 6 पॉइंट के पार नहीं जा सकती है। भारत अब 6 नवंबर को जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेलेगा। जिम्बाम्वे से जीत के बाद टीम इंडिया के 8 अंक हो जाएंगे और फिर सेमीफाइनल की राह पक्की हो जाएगी।ओपनर लोकेश राहुल वर्ल्ड कप के शुरुआती 3 मैच में फेल रहे थे। इन मुकाबलों में वे एक बार भी 10 रन का आंकड़ा नहीं छू पाए थे। उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर किए जाने की मांग हो रही थी, लेकिन कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा ने ओपनर पर भरोसा जताया। राहुल बांग्लादेश के खिलाफ फॉर्म में लौटे और 32 गेंद पर 50 रन बना दिए। उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के जमाए।भारत का पहला विकेट जल्द गिर गया था। कप्तान रोहित शर्मा 8 गेंद पर 2 रन बनाकर आउट हो गए। मुश्किल हालात में राहुल और विराट कोहली ने दूसरे विकेट की पार्टनरशिप में 67 रन जोड़े। इससे भारतीय पारी वापस ट्रैक पर लौट आई।विराट इस वर्ल्ड कप में अब तक 4 मैचों में 3 हाफ सेंचुरी जमा चुके हैं। बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने पहले तो भारतीय पारी को संभाला भी। फिर शानदार फिनिश किया। विराट ने 145 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों पर 64 रन बनाए। वो आखिर तक आउट नहीं हुए और उनकी बल्लेबाजी की बदौलत टीम इंडिया 184/6 के स्कोर तक पहुंच पाई। भारतीय टीम ने इस वर्ल्ड कप के अपने तीन मैचों में 5 कैच टपकाए थे। रन आउट के कई मौके भी छोड़े। साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार खराब कैचिंग और फील्डिंग के कारण ही हुई थी। हालांकि बांग्लादेश के खिलाफ भी शुरुआत में कार्तिक ने दो कैच टपकाए, लेकिन बारिश के बाद जब मैच दोबारा शुरू हुआ तो फील्डर्स ने कोई गलती नहीं की। सूर्या ने डीप में दो अच्छे कैच पकड़े। सब्स्टीट्यूट फील्डर के तौर पर आए दीपक हुड्डा ने शाकिब अल हसन का बेहतरीन कैच लपका। इससे पहले राहुल ने बाउंड्री से डायरेक्ट थ्रो के जरिए तूफानी बल्लेबाजी कर रहे लिटन दास को पवेलियन लौटाया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में अभाविप का प्रदर्शन, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर घेराव

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। परिषद ने विश्वविद्यालय में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र समस्याओं और भ्रष्टाचार...

high court का ऐतिहासिक फैसला : परिवार में पहले से सरकारी नौकरी है? फिर भी मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति…जानें कोर्ट की बड़ी शर्त

By User 6 / June 3, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है, तब भी अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. अदालत ने कहा कि ऐसे...

रायपुर में दिनदहाड़े बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूट, मिर्ची पाउडर का लिया सहारा

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूटने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर का सहारा लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर नकदी से...

महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त पर बड़ी अपडेट! खाते में पैसा आया या नहीं, घर बैठे ऐसे करें चेक

By User 6 / June 3, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : लाखों महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। योजना की 28वीं किस्त जून महीने में जारी होने की उम्मीद है, जिसे लेकर लाभार्थियों में उत्सुकता बनी हुई है। यदि आप भी इस...

शेयर बाजार में एंट्री की तैयारी! छत्तीसगढ़ की इस सरकारी कंपनी का IPO ला सकता है बड़ा मौका

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी अब पूंजी बाजार की ओर कदम बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ लाने की योजना पर काम कर रही है, जिसके लिए उच्च...

रायगढ़ जिले में मिले 57 HIV पॉजिटिव

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...

देशभर में बरसेंगे मेघा, केरल में मानसून की दस्तक

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...

Raipur Cyber Fraud: आईपीओ में मोटे मुनाफे का झांसा, कारोबारी से 84 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर : शेयर बाजार और आईपीओ निवेश के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगों ने एक कारोबारी और उसके परिचित निवेशकों से 84 लाख 63 हजार रुपये से अधिक की...

धमतरी बना देश का पहला जिला, किसानों को मिलेगी ड्रोन सुविधा

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 01 जून 2026।कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में छत्तीसगढ़ का धमतरी जिला एक ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ देशभर में मिसाल बन गया है। जिले में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (PACS) के...

छत्तीसगढ़ में मौसम का बड़ा बदलाव, अगले 5 दिन बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, जानें रायपुर सहित पूरा वेदर अपडेट

By User 6 / June 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं, जिसके चलते अगले पांच दिनों तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहने की संभावना...