Google Analytics Meta Pixel पीएम मोदी 72 साल के हुए, राहुल गांधी-अमित शाह समेत दिग्गजों ने दी बधाई - Ekhabri.com

पीएम मोदी 72 साल के हुए, राहुल गांधी-अमित शाह समेत दिग्गजों ने दी बधाई

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 72 साल के हो गए हैं। पीएम मोदी के जन्मदिन पर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के साथ ही विपक्षी दलों के दिग्गज नेताओं ने भी ट्वीट कर बधाई दी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। पीएम मोदी ने अपने जन्मदिन पर देश को चीतों का तोहफा दिया। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) भी पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए विविध आयोजन कर रही है. पीएम मोदी के जन्मदिन पर सुबह से ही बधाई संदेशों का तांता लग गया है. गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत विपक्ष के कई दिग्गजों ने भी ट्वीट कर पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। गृह मंत्री अमित शाह ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं. अमित शाह ने ट्वीट कर कहा है कि देश के सर्वप्रिय नेता और हम सभी के प्रेरणास्रोत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देता हूं और ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं. उन्होंने अपने ट्वीट में ये भी कहा कि पीएम मोदी ने अपनी भारत प्रथम की सोच और गरीब कल्याण के संकल्प से असंभव कार्यों को भी संभव करके दिखाया है। अमित शाह ने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए एक अन्य ट्वीट किया. उन्होंने इस ट्वीट में कहा कि गरीब कल्याण, सुशासन, विकास, राष्ट्र सुरक्षा और ऐतिहासिक सुधारों के समांतर समन्वय से नरेंद्र मोदी ने मां भारती को फिर सर्वोच्च स्थान पर आसीन करने के अपने संकल्प को धरातल पर चरितार्थ किया है. यह निर्णायक नेतृत्व और उस नेतृत्व में जनता के अटूट विश्वास के कारण ही संभव हो पाया है।

Read Also  रायपुर में 400 रुपए की सब्जी खरीदकर मोहन मरकाम बोले- महंगाई के बोझ से दब गया आम आदमी

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

भिलाई स्टील प्लांट में भयानक हादसा, केबिन टूटकर 50 फिट नीचे गिरा

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

राज्य में फिर से मानसून होगा सक्रिय झमाझम बारिश के आसार

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...

अटेंशन की दौड़ में भ्रामक खबरें बनीं लोकतंत्र के लिए खतरा

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। डिजिटल युग में तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य के बीच पत्रकारिता की विश्वसनीयता और जिम्मेदारी को लेकर गंभीर मंथन हुआ। जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल ने कहा कि अटेंशन की होड़ में भ्रामक खबरों का बढ़ना लोकतंत्र और समाज दोनों...

अमेरिका का बड़ा खुलासा, ईरान रच रहा डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की नई साजिश 

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इजराइल ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि ईरान डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की नई साजिश रच रहा है। इजराइल ने इस हफ्ते अमेरिकी प्रशासन के साथ यह खुफिया इनपुट साझा...

घर के मंदिर में लगा रहे हैं घंटी, तो जानिए यह खास बात, कहीं आपसे भी ना हो जाए गलती

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। हिंदू धर्म में घर पर मंदिर की स्थापना को सबसे शुभ माना जाता है। भगवान को उठाने से लेकर उन तक अपनी बात पहुंचने तक लोग घंटी का उपयोग करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं घर के मंदिर...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...