रायपुर। तस्वीर में नजर आ रहे तमाम अधिकारियों के लिए आज का दिन भूले नहीं भुलाएगा। हुआ कुछ यूं कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के मौके पर पहली दफा मुख्य सचिव आर पी मंडल, डीजीपी डी एम अवस्थी, पीसीसीएफ राकेश चतुर्वेदी एक साथ बधाई देने सीएम हाउस पहुंचे थे। सुरक्षा अधिकारियों ने बुके, मिठाईयों को भीतर ले जाने से मना कर दिया, ऐसे में खाली हाथ पहुंचे अधिकारियों ने एक अखबार में छपी मुख्यमंत्री की तस्वीर उन्हीं के हाथों में पकड़ाते हुए तस्वीर खिंचा ली। खुद भूपेश बघेल समेत वहां रहने वाले हर शख्स की हंसी-ठिठोली छूट गई। दरअसल कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए एहतियातन सुरक्षा अधिकारियों ने बुके,मिठाई जैसे तोहफे भीतर ले जाने से मना कर रखा था। सुरक्षा अधिकारियों ने इसके लिए पूर्व में भी निर्देश जारी किया था।
पहली बार जन्मदिन की बधाई देने एक साथ पहुंचे महकमे के तीन बड़े अधिकारी
आमतौर पर ऐसी तस्वीर बेहद चुनिंदा अवसरों पर ही नजर आती है, मुख्य सचिव, डीजीपी और पीसीसीएफ तीनों प्रशासनिक बैठकों और सरकारी आयोजनों के इतर एक साथ मुख्यमंत्री से रूबरू होते हों। दरअसल यह तस्वीर यह बताने की भी कोशिश की तरह है कि राज्य का तंत्र किस बेहतर समन्वय से काम कर रहा है। कलेक्टर कॉन्फ्रेंस हो या फिर दूसरी तरह की समीक्षा बैठक कई मर्तबा ऐसी तस्वीर भी सामने आती रही हैं जब मुख्य सचिव आर पी मंडल अपने साथ डीजीपी डी एम अवस्थी और पीसीसीएफ चीफ राकेश चतुर्वेदी को लेकर समीक्षा करते दिखे हैं, लेकिन ऐसी तस्वीरें चुनिंदा अवसरों पर ही नजर आती रही हैं, जैसी आज नजर आई। इससे पहले नए साल के पहले दिन तीनों अधिकारी मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देने सीएम हाउस पहुंचे थे। हालांकि आज इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रमुख सचिव सुब्रत साहू, वित्त विभाग संभाल रहे अतिरिक्त मुख्य सचिव अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। परिषद ने विश्वविद्यालय में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र समस्याओं और भ्रष्टाचार...
By User 6 /
June 3, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है, तब भी अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. अदालत ने कहा कि ऐसे...
By User 6 /
June 3, 2026 /
छत्तीसगढ़ : लाखों महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। योजना की 28वीं किस्त जून महीने में जारी होने की उम्मीद है, जिसे लेकर लाभार्थियों में उत्सुकता बनी हुई है। यदि आप भी इस...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूटने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर का सहारा लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर नकदी से...
By User 6 /
June 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी अब पूंजी बाजार की ओर कदम बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ लाने की योजना पर काम कर रही है, जिसके लिए उच्च...
By User 6 /
June 4, 2026 /
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...
By User 6 /
June 4, 2026 /
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...
By User 6 /
June 4, 2026 /
रायपुर : शेयर बाजार और आईपीओ निवेश के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगों ने एक कारोबारी और उसके परिचित निवेशकों से 84 लाख 63 हजार रुपये से अधिक की...
By User 6 /
June 4, 2026 /
Bhabhiji Ghar Par Hain फेम एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे इन दिनों सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले भाभीजी के मेकर्स पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। अब हाल ही में उन्होंने स्वीकार किया कि शो के निर्माता पर...
By User 6 /
June 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं, जिसके चलते अगले पांच दिनों तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहने की संभावना...