Google Analytics Meta Pixel Ekhabri खास खबर: ठंडी में रखे त्वचा का ख्याल - Ekhabri.com

Ekhabri खास खबर: ठंडी में रखे त्वचा का ख्याल

हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा हमेशा जवां दिखाई दे। लोग इसके लिए कई तरह के ब्यूटी प्रॉडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं। लेकिन त्वचा की सुंदरता सिर्फ बाहर से नहीं, उसके लिए भीतर से भी पोषण जरूरी है। जी हां! आपका खानपान जितना हेल्दी होगा, उतना ही आपकी त्वचा भी दमकेगी। इसका खयाल हमें फलों से लेकर सब्जियां और अन्य खानपान में रखना होगा।



ऐसे फलों को अपनी डायट में शामिल करना होगा, जो एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर हैं। सर्दियों के मौसम में खासतौर पर हरी सब्जियों को अपनी डायट में शामिल करना होगा। इससे आपको शरीर के लिए जरूरी कई पोषक तत्व मिल जाते हैं। पालक, मेथी, बथुआ, सरसों कुछ ऐसी हरी सब्जियां हैं, जो सर्दियों के मौसम में आसानी से मिल जाती हैं। वसा यानी फैट भी हमारी त्वचा के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है। सर्दियों में यह हमारी त्वचा में नमी बनाए रखता है। खाने में हेल्दी फैट वाली चीजों जैसे मछली, सीड्स और नट्स जैसे मूंगफली, बादाम, आदि को शामिल करें।




मॉइश्चराइज करना ना भूले


सर्दियां और इस मौसम में होने वाला प्रदूषण हमारी त्वचा से नमी को सोख लेते हैं। इससे चेहरा रूखा हो जाता है और उस पर सफेद पैचेज निकल आते हैं। ऐसे में त्वचा को आर्टिफिशियल तरीके से नमी प्रदान करने की जरूरत पड़ती है। यह बॉडी लोशन, मॉइश्चराइजर, क्रीम के तौर पर मार्केट में उपलब्ध है l आप घरेलू तरीकों से भी त्वचा को मॉइश्चर कर सकती हैं। और हां, सर्दियों में इसे रूटीन बना लें। क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आपकी त्वचा रूखी रहेगी।

Read Also  निशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना का मिल रहा लाभ, बस रहे घर





तेल का करे उपयोग

तेल हमारी त्वचा के लिए जरूरी है। सर्दियों में इसका इस्तेमाल त्वचा को नमी प्रदान करता है। सर्दियों में वैसे ही त्वचा ड्राई हो जाती है। उस पर हमारी कुछ आदतें भी त्वचा पर असर डालती हैं। जैसे, इन दिनों में लोग नहाते वक्त ज्यादा तेज गर्म पानी इस्तेमाल करते हैं। तेज गर्म पानी से नहाने से हमारे सिर की त्वचा ड्राई होती है, जिससे डैंड्रफ की परेशानी बढ़ती है और शरीर की त्वचा पर भी इसका असर पड़ता है।



इसलिए नहाने के तुरंत बाद तेल से शरीर की मालिश जरूरी है। इसके लिए फेस ऑयल जैसे नारियल का तेल, ऑलिव ऑयल आदि का इस्तेमाल करें, क्योंकि फेस ऑयल में पॉलिफिनॉल्स, फैटी एसिड और एंटी ऑक्सिडेंट होते हैं। ये हमारी त्वचा की चमक को बनाए रखते हैं। सरसों के तेल और बादाम तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि इन्हें सिर के बालों के लिए भी उपयोग किया जाता है।





होठों की देखभाल


आपको यह जानकर हैरानी होगी कि हमारे होंठ हमारी त्वचा के मुकाबले 10 गुना तेजी से ड्राई यानी रूखे होते हैं। सर्दियों में शरीर का ज्यादातर हिस्सा ढका रहता है, लेकिन हमारे होंठ नहीं। इनसान की त्वचा में सबसे संवेदनशील होठों की त्वचा ही होती है। यह शरीर की बाकी त्वचा के मुकाबले ज्यादा पतली होती है और इसे देखभाल की ज्यादा जरूरत पड़ती है।



ठंडी और रूखी हवाएं और गर्म हवाएं हमारे होठों की त्वचा को नुकसान पहुंचाने के साथ ही इसे सख्त बना देती हैं। अगर इनका खयाल ना रखा जाए, तो होंठ फट जाते हैं, जो किसी के लिए भी एक पीड़ादायक स्थिति होती है। सर्दियां क्या, किसी भी मौसम में होठों की देखभाल की विशेष जरूरत होती है और आपको यह खयाल करना चाहिए।


होठों में रखें नमी


लिप बॉम होठों पर एक लेयर बना देते हैं और होठों को नमी प्रदान करते हैं। मार्केट में अनेक ब्रैंड्स के लिप बॉम मौजूद हैं। लेकिन इन्हें खरीदने से पहले इसे बनाने में इस्तेमाल हुए उत्पादों पर जरूर गौर करें। लिप बॉम वैक्स आधारित अवयवों की मदद से बनाए जाते हैं। इन्हें बनाने में मोम, कपूर और कई बार कुछ दवाइयों का भी इस्तेमाल किया जाता है।

Read Also  श्रील प्रभुपाद की 150वीं जयंती पर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे पीएम



कुछ लिप बाम होठों को तुरंत फायदा और त्वचा को पोषण पहुंचाते हैं, लेकिन लंबे वक्त तक इन्हें इस्तेमाल करने से होंठ रूखे हो जाते हैं। ऐसा इन लिप बॉम को बनाने में इस्तेमाल किए गए कपूर, फिटकरी, सैलिसिलिक एसिड और मेनथॉल आदि की वजह से होता है। लिप बॉम ख रीदते वक्त ऐसे लिप बॉम को चुनें, जिसे मोम, कोकोआ मक्खन आदि का इस्तेमाल कर बनाया गया हो।

बालों की देखभाल


सर्दियों में बालों को भी देखभाल की विशेष जरूरत पड़ती है। इन दिनों डैंड्रफ की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। डैंड्रफ बढ़ जाने पर बाल टूटने लगते हैं और बालों की ग्रोथ पर भी असर पड़ता है।



बालों की देखभाल के लिए तेल से मसाज बहुत जरूरी है। इसके लिए आप जैतून यानी ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ध्यान रहे कि तेल बालों की जड़ों पर लगे।
अगर डैंड्रफ बहुत ज्यादा बढ़ गया है, तो सरसों के तेल में एक चम्मच नींबू का रस अच्छे से मिलाकर उसे बालों की जड़ों पर लगाएं। फिर एक से डेढ़ घंटे के बाद सिर को माइल्ड शैंपू से अच्छी तरह धो लें। सुबह की धूप में बालों को जरूर सुखाएं और गीले बालों में कंघी ना करें

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता पर दिया जोर

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...