Google Analytics Meta Pixel गाइडलाईन के अनुरूप शासकीय विभागों के जर्जर भवनों और खाली जमीनों का किया जाएगा व्यवस्थित विकास - Ekhabri.com

गाइडलाईन के अनुरूप शासकीय विभागों के जर्जर भवनों और खाली जमीनों का किया जाएगा व्यवस्थित विकास

व्यावसायिक और आवासीय विकल्प के रूप में परियोजना तैयार करने के दिए निर्देश

लोक निर्माण विभाग मंत्री की अध्यक्षता में मंत्री समूह/समिति की बैठक संपन्न

रायपुर- लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता में आज यहां उनके सिविल लाइन स्थित निवास कार्यालय में राज्य स्तरीय परियोजना समिति (मंत्री समूह) की बैठक हुई। बैठक में परियोजना समिति के सदस्य वन एवं परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया एवं खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत शामिल हुए।   बैठक में राज्य शासन द्वारा जारी रिडेव्हलपमेंट पॉलिसी के तहत प्रदेश में विभिन्न विभागों, निगम-मंडलों, कंपनी और बोर्ड के अधीन जर्जर शासकीय भवनों तथा खाली पड़े जमीनों के व्यवस्थित विकास एवं सदुपयोग के संबंध में विस्तारपुर्वक चर्चा की गई। चर्चा के दौरान मंत्रियों ने कहा कि प्रदेश के चिन्हांकित जमीनों तथा जर्जर भवनों का रिडेव्हलपमेंट एवं सुव्यवस्थित विकास के दौरान पुराने पेड़ों और ऐतिहासिक धरोहरों, भवनों को संरक्षित कर विकास किया जाए।   बैठक में सबसे पहले 23 अगस्त 2022 को आयोजित बैठक की कार्रवाही विवरण पर चर्चा की गई। इसके बाद  बीटीआई आवासीय परिसर शंकर नगर रायपुर की भूमि, रामानुजगंज जिला बलरामपुर स्थित पशु चिकित्सालय की भूमि  , कटघोरा जिला कोरबा स्थित सिंचाई विभाग की भूमि  के व्यवस्थित विकास के बारे में चर्चा की गई। साथ ही शांति नगर रायपुर  के सुव्यवस्थित विकास और उपयोग के संबंध में भी चर्चा की गई। बैठक में पूर्व अनुमोदित योजनाओं की अद्यतन स्थिति के बारे में भी मंत्री समूह ने विस्तार पूर्वक चर्चा की। मंत्रियों ने कहा कि प्रारंभिक चरण में प्रदेश के इन चिन्हांकित जमीनों का व्यवस्थित विकास किया जाए। अलग-अलग विकल्पों के रूप में व्यावसायिक , आवासीय अथवा केवल व्यावसायिक या केवल आवासीय परियोजना तैयार किया जाए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

भाजपा के दावे खोखले, कल दुर्ग से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रायपुर: अरुण वोरा

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...

कोरोना से प्रभावित बिजली उपभोक्ताओं को राहत, 758 करोड़ की छूट

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 मार्च 2026। प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बड़ी सहूलियत बनकर सामने आई है। इस योजना के माध्यम से कोरोना महामारी...

19 मार्च से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, इस दिन से विक्रम संवत 2083

By User 6 / March 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में शामिल Chaitra Navratri इस वर्ष 19 मार्च 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इसी दिन से Vikram Samvat 2083 की भी शुरुआत होगी, जिसे सिद्धार्थ संवत के नाम से...

रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, टिंबर और सरिया फैक्ट्री जली

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में देर रात अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार उरला इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित टिंबर और सरिया से जुड़ी एक फैक्ट्री में आग लग गई, जिसने...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

रायपुर में अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन की कार्रवाई, कई निर्माण ढहाए

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 मार्च 2026। रायपुर जिले में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न गांवों में कार्रवाई की। जिला प्रशासन की टीम ने बिना वैध अनुमति के की जा रही प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर कई अवैध...

रायपुर में दो दिवसीय आदि परब का रंगारंग आगाज, जनजातीय संस्कृति की झलक

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। राजधानी रायपुर में जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को समर्पित दो दिवसीय आदि परब का रंगारंग आगाज हुआ। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के साथ तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और झारखंड के आदिवासी लोक कलाकार भाग ले रहे हैं।...

छात्रावास की छात्राओं को लेकर प्रसारित खबर भ्रामक, जांच में सामने आए तथ्य

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 मार्च 2026। पोर्टा केबिन हाई स्कूल छात्रावास की तीन छात्राओं के गर्भवती होने से जुड़ी खबर को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह खबर भ्रामक और तथ्यहीन है। विभाग द्वारा कराई गई जांच में...