Google Analytics Meta Pixel कोरोना से 24 घंटे में 175 लोगों की मौत, रिकॉर्ड 7466 नए मामले - Ekhabri.com

कोरोना से 24 घंटे में 175 लोगों की मौत, रिकॉर्ड 7466 नए मामले

देश में कोरोना वायरस (कोविड 19) संक्रमितों की संख्या उत्तरोत्तर बढ़ने के कारण इस महामारी की विकरालता बढ़ती जा रही है और पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के रिकॉर्ड 7466 नये मामले सामने आने से मरीजों की कुल संख्या 1,65,799 पर पहुंच गयी है तथा इस अवधि में 175 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में इससे संक्रमित 3414 लोग ठीक हुए हैं जिससे स्वस्थ हुए लोगों की कुल संख्या 71,106 हो गयी है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेश में अब तक इससे 1,65,799 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 4706 लोगों की मौत हुई है। देश में फिलहाल कोरोना के कुल 89987 सक्रिय मामले हैं। देश में बुधवार और मंगलवार को नये मामलों में कमी देखी गयी थी। बुधवार को 6387 तथा मंगलवार को 6535 नये मामले सामने आये थे लेकिन इसके बाद दो दिन से संक्रमितों की संख्या में वृद्धि देखी गयी।

महाराष्ट्र इस महामारी से देश में सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। इस राज्य में कोरोना ने बहुत कहर बरपाया है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 2598 नये मामले सामने आये हैं। इसके बाद राज्य में अब तक इससे प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 59,546 हो गई है। राज्य में इस जानलेवा विषाणु से अब तक 1982 लोगों की मौत हुई है तथा 18,616 इसके संक्रमण से ठीक हुए हैं।

कोरोना वायरस से प्रभावित होने के मामले में तमिलनाडु दूसरे नंबर पर है , जहां संक्रमितों की संख्या 20 हजार के करीब पहुंच चुकी है। तमिलनाडु में अब तक 19,372 लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा 145 लोगों की मृत्यु हुई है जबकि 10,548 लोगों को उपचार के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है। कोरोना के कारण राष्ट्रीय राजधानी की भी स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है और देश में सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में तीसरे स्थान पर है। दिल्ली में 16,281 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 316 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 7495 मरीजों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

Read Also  दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आई महिला, हाथ कटकर हुआ अलग

कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में देश का पश्चिमी राज्य गुजरात चौथे नंबर पर है। गुजरात में अब तक 15,562 लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा 960 लोगों ने जान गंवाई है। इसके अलावा 8003 लोग इस बीमारी से उबरने में कामयाब हुए हैं।

राजस्थान में भी कोरोना का प्रकोप जोरों पर है और यहां इससे संक्रमितों की संख्या 8067 हो गयी है तथा 180 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4817 लोग पूरी तरह ठीक हुए हैं। आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में अब तक 7170 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं तथा 197 लोगों की मौत हुई है जबकि 4215 लोग इससे ठीक हुए हैं। पश्चिम बंगाल में 4536 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं तथा 295 लोगों की मौत हो चुकी है और अब तक 1668 लोग ठीक हुए है। तेलंगाना में अब तक कोरोना से 2256 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 67 लोगों ने कोरोना के कारण जान गंवाई है। इसके अलावा यहां 1345 लोग अब तक इस बीमारी से ठीक हुए हैं।

दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश में 3251 और कर्नाटक में 2533 लोग संक्रमित हुए हैं तथा इन राज्यों में इससे मरने वालों की संख्या क्रमश: 59 और 47 है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2036 हो गई है और 27 लोगों की मृत्यु हुई है। पंजाब में 40, हरियाणा में 19, बिहार में 15, ओडिशा और केरल में सात-सात, हिमाचल प्रदेश में पांच, झारखंड, असम ,चंडीगढ़ और उत्तराखंड में चार-चार तथा मेघालय में इस महामारी से एक व्यक्ति की मौत हुई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

सारंगढ़ में आंगन मिलन समारोह, मंत्रियों ने गर्भवती माताओं की कराई गोदभराई

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *