आमतौर पर एक आम इंसान ज्यादा से ज्यादा चार से पांच रोटियां या एक-दो कटोरी चावल खा सकता है। लेकिन इन दिनों एक 23 वर्षीय युवक अपने भोजन को लेकर चर्चा का विषय बन गया है। इसकी डाइट जानकर आप हैरान रह जाएंगे। 23 साल का यह युवक 10 लोगों का खाना अकेला ही खा जाता है।
23 साल के अनूप ओझा राजस्थान में काम करते थे। लॉकडाउन के बाद रोजी-रोटी का संकट हुआ, तो अपने घर बिहार के बक्सर निकल गए। इस कठिन समय में गरीबों के लिए भोजन एक बड़ी समस्या हो गई है, लेकिन अनूप के लिए यह एक विकराल समस्या है। दिखने में सामान्य कदकाठी के अनूप एक बार में 40 रोटियां और 10 प्लेट चावल सूत जाते हैं। कोई व्यक्ति अधिक से अधिक 5-6 लिट्टी खा सकता है, लेकिन ये एक बैठक में 85 लिट्टी खा गए। ये इन दिनों 14 दिनों के लिए क्वारेंटाइन किए गए हैं। उनका खाना देखकर अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक के पसीने छूटने लग गए। रसोईया परेशान है।
अनुप आम तौर पर भी एक बार में आठ-दस प्लेट चावल या 35-40 रोटी के साथ दाल-सब्जी खाते हैं। बक्सर के मंझवारी के राजकीय बुनियादी विद्यालय में बने क्वारेंटाइन केंद्र में रह रहे प्रवासी युवक अनुप ओझा का भोजन जुटाने में विभाग से ज्यादा रसोईयों का पसीना छूटता है खास कर रोटियां बनाने में। अनुप बक्सर जिला के ही सिमरी प्रखंड के खरहाटांड़ गांव निवासी गोपाल ओझा के पुत्र हैं और एक सप्ताह पहले ही अपने घर जाने के क्रम में क्वारंटाइन केंद्र में आए हैं। परिजनों ने बताया कि अनुप लॉकडाउन से पहले राजस्थान रोजी-रोटी की तलाश में गए थे लेकिन इसी दौरान पूरा देश लॉकडाउन हो गया और वो डेढ़ महीने से ज्यादा समय तक राजस्थान में ही फंसे रहे।
शर्त लगाने पर खा गए 100 समोसा
अनुप जिस केंद्र में हैं वहां 87 प्रवासी रह रहे हैं, लेकिन खाना 100 से अधिक लोगों का बनता है कारण अनुप का खानपान। अनुप के गांव के लोगों की भी कहना है कि वो शुरू से ही अधिक खाते हैं। शर्त लगाने पर वो एक बार में करीब सौ समोसे खा जाते हैं। अनूप बताते हैं कि उनका वजन 70 किलो है। वे अकेले 6 लोगों का काम कर लेते हैं। क्वारेंटाइन सेंटर के रसोइये बताते हैं कि अनूप को वे चावल कितना भी खिला सकते हैं, लेकिन रोटियां बनाने में उनके हाथ दु:खने लगते हैं। अनूप के खानपान की जानकारी जब अधिकारी को लगी, तो वे खुद क्वारेंटाइन सेंटर पहुंचे। उन्होंने निर्देश दिए कि अनूप को उनकी डाइट के हिसाब से खाना मिलना चाहिए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By User 6 /
October 3, 2026 /
रायपुर। जब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो आर्थिक सहायता से कहीं बढ़कर यह उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम बन जाता है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...