क्या कोई अपनी ही जान लेने की सुपारी किसी को दे सकता है? सुनने में ये बात अजीब सी लगेगी लेकिन ये सच है। जी हाँ संदिग्ध परिस्थतियों में लापता एक कारोबारी के मर्डर में पुलिस की छानबीन यही बात कह रही है। जानकारी के अनुसार 9 जून को पटपड़गंज से लापता कारोबारी गौरव बंसल का शव रणहौला में एक पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने मर्डर की गुत्थी को सुलझाते हुए एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को अपनी हिरासत में ले लिया।
इस मामले में पुलिस ने दावा किया है कि कारोबारी गौरव बंसल कर्ज में डूबे थे। उनका खुद का मोटा इंश्योरेंस था। लिहाजा उन्हें आइडिया आया कि अपना मर्डर कराया जाए जिससे इंश्योरेंस की रकम परिवार को मिल जाए। कारोबारी ने अपनी मौत की सुपारी सोशल मीडिया पर मिले एक नाबालिग को दे दी। जिसके बाद नाबालिग ने अपने तीन साथियों को मर्डर के लिए अपने साथ जोड़ा। प्लान के हिसाब से गौरव बंसल खुद का मर्डर कराने के लिए रणहौला पहुंचे जहां एक शख्स ने उनके हाथ बांधे और फिर चारों ने हत्या करके पेड़ पर तंग दिया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बंसल ने उनसे सिर्फ 90 हजार रुपये में यह काम करवा लिया था। पकड़े गए आरोपियों के नाम मनोज कुमार यादव (21 साल, सब्जी बेचने का काम), सूरज उर्फ सीपी (18, छात्र), सुमित कुमार (26 साल, टेलर) के रूप में हुई है। सभी आरोपी मोहन गार्डन के रहने वाले हैं।
खबर के मुताबकि बीती 10 जून को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ है। पुलिस ने जांच में पता लगाया कि मृतक का नाम गौरव बंसल है और वह आईपी एक्सटेंशन में रहते हैं। मामले में पुलिस ने सूरज नाम के शख्स को हिरासत में लिया। जिसके बाद सूरज ने पुलिस को बताया कि उसने मनोज, सुमित और एक नाबालिग के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। नाबालिग आरोपी ने बताया कि वह फेसबुक पर कुछ दिन पहले संपर्क में आया। वहीं से कारोबारी ने उसे अपने मर्डर की सुपारी दी थी। मृतक ने मरने से पहले ही पैसे देने का ऑफर दिया था। सूत्रों का कहना है कि कारोबारी का एक से डेढ़ करोड़ का इंश्योरेंस रहा होगा।
पुलिस ने एक और दवा किया है। उनके मुताबिक गौरव कारोबार में घाटे के कारण डिप्रेशन में थे। गायब होने के पहले गौरव ने अपने फोन से भी नाबालिग से संपर्क किया। गौरव अपनी कार घर में रख किसी और जरिए से रणहौला पहुंचे। रास्ते में आरोपियों को वॉट्सऐप पर अपनी फोटो भेजी जिससे वे उन्हें पहचान पाएं। जैसे ही वह रणहौला पहुंचे, चारों आरोपियों ने उनके हाथ बांधे और गर्दन में फांसी का फंदा बांधकर पेड़ से लटका दिया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई गति देने के लिए पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में हुई बैठक में मंत्री...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...
By User 6 /
October 9, 2026 /
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...