Google Analytics Meta Pixel सीबीआई अभिनेता सुशांत के 'दिमाग' का करवाएगी पोस्टमार्टम - Ekhabri.com

सीबीआई अभिनेता सुशांत के ‘दिमाग’ का करवाएगी पोस्टमार्टम

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्‍ध मौत के मामले में सीबीआई सुशांत के ‘दिमाग’ का पोस्टमार्टम करवाएगी। इस मामले की जांच को तेजी से आगे बढ़ा रही सीबीआई एक के बाद एक कई लोगों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज कर चुकी है। हालांकि अभी तक इस मामले की गुत्थी सुलझती नजर नहीं आ रही है। लिहाजा अब सीबीआई दिवंगत अभिनेता सुशांत के दिमाग की भी ऑटोप्सी करेगी। यानि सुशांत की जिंदगी से जुड़ी हर बात का सोशल मीडिया अकाउंट,  व्हाट्सएप चैट, परिवार और दोस्तों के साथ उनकी बात का भी सीबीआई विश्लेषण करेगी। इसके लिए सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी की मदद ली जाएगी।

सीबीआई सुशांत के मूड स्विंग,  बर्ताव में आने वाले बदलाव,  व्यक्तिगत पहचान को भी समझने की कोशिश करेगी, ताकि उसे सुशांत की मानसिक स्थिति की सही जानकारी मिल सके जिसके चलते सुशांत ने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठाया। सूत्रों ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत के दिमाग का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इससे पहले इस तरह की जांच सिर्फ दो बार ही हुई है और अब तीसरी बार सीबीआई सुशांत मामले में करने जा रही है। सुशांत से पहले इस तरह की जांच सुनंदा पुष्कर और बुराड़ी नरसंहार केस में की गई थी।

साथ ही सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को भी सीबीआई करीब से समझने की कोशिश कर रही है। इसके लिए एम्स की चार सदस्यीय फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है जो सुशांत की अटोप्सी रिपोर्ट की जांच करेगी। सुशांत मामले की जांच हाथ में आने के बाद से सीबीआई शुक्रवार से मुंबई में अपना डेरा डाले है। सुशांत मामले की जांच सीबीआई की क्रैक टीम की वही यूनिट कर रही है जिसके पास विजय माल्या का भी केस है।

Read Also  कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की भतीजी ने कहा-वोटों का जिहाद करो

संभावना है कि सीबीआई जल्द ही इस मामले में रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए समन कर सकती है और अगर पूछताछ में सहयोग नहीं करती हैं,  तो सीबीआई उसे हिरासत में भी ले सकती है। इसकी पुष्टि सुशांत सिंह राजपूत के वकील विकास सिंह ने कही है। वकील विकास सिंह सुप्रीम कोर्ट में सुशांत मामले की जांच पटना से मुंबई ट्रांसफर करने के मामले की पैरवी कर चुके हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

राखी के दिन चंद्र ग्रहण का साया, जानिए भारत में मान्य है या नहीं

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...

नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़वासियों की मदद के लिए सरकार ने हेल्पलाइन जारी की

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर नेपाल में फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी और...

रक्षाबंधन और पूर्णिमा को लेकर है आपको भी संदेह तो जानिए सही मुहूर्त

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...

रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री का बहनों से संवाद, महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
जशपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी में आयोजित ‘रक्षाबंधन एवं बहनों से संवाद’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। क्षेत्र की माताओं और बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधी।...

नवा रायपुर में 119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना, 348 घरों का होगा निर्माण

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
नीचे दोनों प्रेस विज्ञप्तियों को अलग-अलग SEO-friendly वेब-पोर्टल समाचार के रूप में तैयार किया गया है। भाषा को समाचार पोर्टल के अनुरूप रखा गया है और मूल सामग्री के आंकड़ों को यथासंभव बरकरार रखा गया है।   # छत्तीसगढ़ पर्यटन...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

फिल्म ‘Gunmaaster G9’ का टीजर रिलीज, दर्शकों को है फिल्म का इंतजार

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
मुंबई। इमरान हाशमी इन दिनों अपनी पिछली फिल्म ‘आवारापन 2’ की सफलता के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने की तैयारी में हैं। उनकी अगली फिल्म ‘Gunmaaster G9’ का टीजर रिलीज हो गया है और पहली झलक...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

महतारी वंदन की 31वीं किस्त जारी, 67 लाख से ज्यादा महिलाओं को 631 करोड़

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी सौगात सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालोद जिले के डौंडीलोहारा में आयोजित महतारी वंदन सम्मान समारोह में प्रदेश की 67 लाख 28 हजार 918 महिलाओं के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *