Google Analytics Meta Pixel पढ़ाई में बच्चा कमजोर तो गुरुजी की लगेगी क्लास - Ekhabri.com

पढ़ाई में बच्चा कमजोर तो गुरुजी की लगेगी क्लास

स्कूलों में पढ़ने वाला कोई भी बच्चा यदि किसी विषय को ठीक से पढ़ और समझ नहीं पा रहा है तो इसके लिए सिर्फ बच्चा ही नहीं बल्कि पढ़ाने वाला शिक्षक भी जिम्मेदार होगा। ऐसे में बच्चों के लिए जहां विशेष कक्षाएं आयोजित होंगी, वहीं जिस भी कक्षा के आधे से ज्यादा बच्चों के सीखने की क्षमता (लर्निंग आउटकम) तय मानकों के नीचे होगी उनमें संबंधित विषय को पढ़ाने वाले शिक्षकों को भी पढ़ाने का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता को मजबूत बनाने में जुटा शिक्षा मंत्रालय  इसके लिए देश भर में एक मजबूत तंत्र खड़ा करने की तैयारी में जुटा हुआ है।

 

शिक्षा मंत्रालय ने इसके तहत देश भर के सभी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डाइट) में विद्या समीक्षा केंद्र (वीएसए) के नाम से एक नया मानीटरिंग सेंटर भी स्थापित करने जा रहा है। इसका माडल एनसीईआरटी ने विकसित कर लिया है। साथ ही सभी राज्यों से अपने डाइट के भीतर ऐसा ही मानीटरिग सेंटर विकसित करने का सुझाव दिया है।

 

 

शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक यह ऐसा सिस्टम होगा, जिसके जरिये जिले के प्रत्येक सरकारी स्कूल के प्रदर्शन पर सीधी नजर रखी जाएगी। जो पूरी स्कूली शिक्षा में अलग-अलग स्तरों पर बनाए गए लर्निंग आउटकम के मानकों के आधार पर स्कूलों की गुणवत्ता को परखेगा। साथ ही जरूरत के मुताबिक उन्हें ऐसे सभी विषयों और क्षेत्रों में विशेष प्रशिक्षण की सुविधा मुहैया कराएगा, जो उनके लिए जरूरी होगी। इस बीच डाइट के बजट व मैनपावर दोनों को बढ़ाने की दिशा में काम किया जा रहा है। खाली पदों को तुरंत भरने के लिए भी कहा गया है।
डाइट को सशक्त बनाने का यह कदम केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के निर्देश के बाद उठाया गया है। उनका मानना है कि मंत्रालय के स्तर पर प्रत्येक स्कूल के प्रदर्शन को नहीं जांचा जा सकता है। ऐसे में डाइट को इस मोर्चे पर लगाया गया है। वैसे भी देश भर में मौजूदा समय में करीब 15 लाख स्कूल है। इनमें से दस लाख से ज्यादा सरकारी स्कूल है। मौजूदा समय में डाइट के पास प्राथमिक शिक्षकों से जुड़े एक या दो कोर्सों के संचालन के साथ स्कूली शिक्षकों के प्रशिक्षण से जुड़ा काम है। गौरतलब है कि शिक्षा मंत्रालय ने हाल ही में निपुण भारत के तहत स्कूली शिक्षा के लर्निंग आउटकम के नए मानक तैयार किए हैं, जो अभी सिर्फ तीसरी कक्षा के स्तर पर तैयार है। इसमें स्कूलों में पढ़ाई जाने वाले सभी 20 भाषाओं के पढ़ने व संख्या ज्ञान को लेकर मानक तैयार किए हैं। इसके तहत छात्र को किस भाषा में एक मिनट में किसने शब्द पढ़ने चाहिए इसका मानक भी तैयार किया गया है। इसमें तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे के लिए न्यूनतम मानक हिंदी में एक मिनट में 35 से अधिक शब्द पढ़ाना आना चाहिए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

सुकमा में 116 पुनर्वासित युवाओं को मिला मतदान अधिकार  

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...

सोना 2026 में कहाँ जा रहा है एक्सपर्ट्स ने दिया बड़ा संकेत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: साल 2025 में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने की कीमतों में तेजी का रुख 2026 की शुरुआत में भी जारी है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई और केंद्रीय बैंकों की नीतियों में बदलाव के बीच गोल्ड फिर से...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

अमित शाह ने बंगाल चुनाव से पहले भाजपा का घोषणापत्र जारी किया  

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
कोलकाता:केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शुक्रवार को Kolkata में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए Bharatiya Janata Party का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इस दस्तावेज को ‘संकल्प पत्र’ और ‘भरोसे का पत्र’ नाम दिया है।   घोषणापत्र...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

पुरानी रंजिश में चाकूबाजी, पिकनिक के दौरान युवक पर जानलेवा हमला

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। पिकनिक मनाने गए एक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...