स्कूलों में पढ़ने वाला कोई भी बच्चा यदि किसी विषय को ठीक से पढ़ और समझ नहीं पा रहा है तो इसके लिए सिर्फ बच्चा ही नहीं बल्कि पढ़ाने वाला शिक्षक भी जिम्मेदार होगा। ऐसे में बच्चों के लिए जहां विशेष कक्षाएं आयोजित होंगी, वहीं जिस भी कक्षा के आधे से ज्यादा बच्चों के सीखने की क्षमता (लर्निंग आउटकम) तय मानकों के नीचे होगी उनमें संबंधित विषय को पढ़ाने वाले शिक्षकों को भी पढ़ाने का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता को मजबूत बनाने में जुटा शिक्षा मंत्रालय इसके लिए देश भर में एक मजबूत तंत्र खड़ा करने की तैयारी में जुटा हुआ है।
शिक्षा मंत्रालय ने इसके तहत देश भर के सभी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डाइट) में विद्या समीक्षा केंद्र (वीएसए) के नाम से एक नया मानीटरिंग सेंटर भी स्थापित करने जा रहा है। इसका माडल एनसीईआरटी ने विकसित कर लिया है। साथ ही सभी राज्यों से अपने डाइट के भीतर ऐसा ही मानीटरिग सेंटर विकसित करने का सुझाव दिया है।
शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक यह ऐसा सिस्टम होगा, जिसके जरिये जिले के प्रत्येक सरकारी स्कूल के प्रदर्शन पर सीधी नजर रखी जाएगी। जो पूरी स्कूली शिक्षा में अलग-अलग स्तरों पर बनाए गए लर्निंग आउटकम के मानकों के आधार पर स्कूलों की गुणवत्ता को परखेगा। साथ ही जरूरत के मुताबिक उन्हें ऐसे सभी विषयों और क्षेत्रों में विशेष प्रशिक्षण की सुविधा मुहैया कराएगा, जो उनके लिए जरूरी होगी। इस बीच डाइट के बजट व मैनपावर दोनों को बढ़ाने की दिशा में काम किया जा रहा है। खाली पदों को तुरंत भरने के लिए भी कहा गया है।
डाइट को सशक्त बनाने का यह कदम केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के निर्देश के बाद उठाया गया है। उनका मानना है कि मंत्रालय के स्तर पर प्रत्येक स्कूल के प्रदर्शन को नहीं जांचा जा सकता है। ऐसे में डाइट को इस मोर्चे पर लगाया गया है। वैसे भी देश भर में मौजूदा समय में करीब 15 लाख स्कूल है। इनमें से दस लाख से ज्यादा सरकारी स्कूल है। मौजूदा समय में डाइट के पास प्राथमिक शिक्षकों से जुड़े एक या दो कोर्सों के संचालन के साथ स्कूली शिक्षकों के प्रशिक्षण से जुड़ा काम है। गौरतलब है कि शिक्षा मंत्रालय ने हाल ही में निपुण भारत के तहत स्कूली शिक्षा के लर्निंग आउटकम के नए मानक तैयार किए हैं, जो अभी सिर्फ तीसरी कक्षा के स्तर पर तैयार है। इसमें स्कूलों में पढ़ाई जाने वाले सभी 20 भाषाओं के पढ़ने व संख्या ज्ञान को लेकर मानक तैयार किए हैं। इसके तहत छात्र को किस भाषा में एक मिनट में किसने शब्द पढ़ने चाहिए इसका मानक भी तैयार किया गया है। इसमें तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे के लिए न्यूनतम मानक हिंदी में एक मिनट में 35 से अधिक शब्द पढ़ाना आना चाहिए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...