सीरिया के होम्स प्रांत में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान एक मस्जिद को निशाना बनाकर किए गए भीषण धमाके से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। सरकारी समाचार एजेंसी सना के अनुसार, यह विस्फोट होम्स शहर के वादी अल-दहब इलाके में स्थित इमाम अली बिन अबी तालिब मस्जिद में हुआ। धमाके के समय मस्जिद में बड़ी संख्या में नमाजी मौजूद थे। इस आतंकी हमले में कम से कम छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
धमाके के बाद सामने आए वीडियो और तस्वीरों में अफरातफरी का मंजर साफ दिखाई देता है। विस्फोट के तुरंत बाद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। कई घायल नमाजियों को स्ट्रेचर पर एम्बुलेंस तक पहुंचाया गया, जबकि कुछ को चादरों में लपेटकर बाहर निकाला गया। मस्जिद के भीतर मलबा बिखरा पड़ा था और धार्मिक किताबें व नमाज की दरियां क्षतिग्रस्त हो गईं।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह हमला आत्मघाती हो सकता है या फिर मस्जिद परिसर में पहले से विस्फोटक सामग्री रखी गई थी। धमाका मस्जिद के मुख्य नमाज हॉल के एक कोने में हुआ, जिससे दीवार में गहरा गड्ढा बन गया। विस्फोट की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अंदर मौजूद सामान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हमले के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी और जांच शुरू कर दी है। बम निरोधक दस्ता और फॉरेंसिक टीम मौके से सबूत जुटाने में लगी हुई हैं। फिलहाल किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां हर एंगल से मामले की जांच कर रही हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस हमले से सीरिया में सांप्रदायिक तनाव बढ़ सकता है। होम्स शहर में अलावाइट, सुन्नी मुस्लिम और ईसाई समुदायों की मिश्रित आबादी रहती है। जिस मस्जिद को निशाना बनाया गया है, उसे अलावाइट या नुसैरी समुदाय से जुड़ा बताया जा रहा है, जिससे सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।
गौरतलब है कि हाल के दिनों में सीरिया में आतंकी संगठन ISIS की गतिविधियों में फिर से तेजी देखी गई है। कुछ समय पहले सीरियाई सेना ने अलेप्पो के पास एक अभियान में ISIS के तीन संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया था। वहीं, अमेरिका ने भी हाल ही में सीरिया में ISIS के ठिकानों पर हवाई हमले किए थे। ऐसे में होम्स में हुआ यह हमला सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...
By User 6 /
October 30, 2026 /
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...
By Reporter 5 /
November 3, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...