Google Analytics Meta Pixel ईरान में भी तख्तापलट की ‘तैयारी’, 115 से ज्यादा लोगों की मौत - Ekhabri.com

ईरान में भी तख्तापलट की ‘तैयारी’, 115 से ज्यादा लोगों की मौत

पिछले साल 28 दिसंबर से ईरान में सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की सरकार के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन धीरे-धीरे उग्र होता जा रहा है। अब तक 115 से ज्यादा लोग मारे गए, और दो हजार से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। कयास लगाए जा रहे हैं कि ईरान में तख्तापलट हो सकता है। हाल में वेनेजुएला, नेपाल और बांग्लादेश में जिस तरह से सरकार बदली है, उसके आधार पर इन अटकलों को और हवा दी जा रही है। वहीं, इन सबमें अमेरिका की भूमिका को लेकर भी चर्चा होती रहती है।

 

 

ईरान में जारी विरोध-प्रदर्शनों, बढ़ते दमन और शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ खुली असहमति के बीच यह सवाल तेज हो गया है कि क्या देश किसी बड़े राजनीतिक बदलाव की ओर बढ़ रहा है? ईरान की जनता में हालिया महीनों में महंगाई, बेरोजगारी, सामाजिक स्वतंत्रताओं पर पाबंदियों और सत्ता के केंद्रीकरण के खिलाफ नाराजगी है। बांग्लादेश की अगर बात करें तो शेख हसीना की सरकार को गिराने से पहले एक राजनीतिक विरोध शुरू हुआ। यह विरोध धीरे-धीरे युवाओं के बीच पहुंचा। युवाओं ने हसीना की सरकार के खिलाफ काफी असंतोष और नाराजगी जाहिर की। परिमाण यह निकला कि देखते ही देखते यह विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया और कई लोगों की जानें चली गईं। आखिर में शेख हसीना की सरकार गिर गई।

 

 

इसके अलावा, अगर नेपाल के जेनजी आंदोलन की बात करें, तो वहां भी कुछ ऐसे ही हालात थे। नेपाल का जेनजी आंदोलन 2025 का सबसे बड़ा आंदोलन था। नेपाल में पहले राजनीतिक विरोध-प्रदर्शन शुरू हुए, जो देखते ही देखते जेनजी आंदोलन में तब्दील हो गए। सोशल मीडिया के जरिए संगठित यह आंदोलन सरकार-विरोधी नैरेटिव को व्यापक स्तर पर ले गया और इससे सत्ता परिवर्तन की जमीन तैयार हुई। अगर हाल ही में वेनेजुएला की बात करें, तो यहां अमेरिका ने दखल दिया। अमेरिका वेनेजुएला के तत्कालीन राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को रातोंरात अपहृत कर न्यूयॉर्क लेकर आ गया। अमेरिका ने वेनेजुएला में कई जगहों पर हमला भी किया। अमेरिका की इस कार्रवाई की भले ही दुनिया भर में कड़ी आलोचना हुई, लेकिन वेनेजुएला के लोगों ने इसका काफी जश्न मनाया। खासतौर से वेनेजुएला के युवा इस बात की खुशी मना रहे थे कि उन्हें मादुरो के शासन से छुटकारा मिला।

 

 

यही कारण है कि ईरान के मौजूदा हालात को भी कई विश्लेषक इसी पैटर्न में देखने लगे हैं। ईरान में हाल के प्रदर्शनों में युवा, महिलाओं और विश्वविद्यालयों की भागीदारी ने खामेनेई सरकार के लिए एक चुनौती खड़ी कर दी है। 60 से ज्यादा घंटों से देश में इंटरनेट और फोन सेवा ठप हैं। हालांकि, अमेरिका शुरू से ही ईरान में हो रहे इस विरोध प्रदर्शन का समर्थन कर रहा है। अमेरिका ने खामेनेई सरकार को धमकी भी दी है कि अगर प्रदर्शनकारियों पर सरकार अपनी ताकत आजमाएगी तो अमेरिका हमले करेगा। इन आंदोलनों के पीछे अमेरिका की अप्रत्यक्ष भूमिका को लेकर भी चर्चाएं होती रही हैं। ईरान, वेनेजुएला, नेपाल और बांग्लादेश के मामलों में अमेरिकी बयानबाजी सबका ध्यान खींच रही है। हालांकि, इन आंदोलनों में अमेरिका की प्रत्यक्ष भागीदारी के ठोस सबूतों का अभाव है, जिसकी वजह से इन अटकलों पर विराम लगाना मुश्किल है। ईरान के संदर्भ में भी अमेरिका और पश्चिमी देशों की ओर से मानवाधिकार उल्लंघनों की आलोचना, प्रतिबंधों की नीति और कूटनीतिक दबाव पहले से जाहिर हैं। इस बीच तेहरान ने भी आरोप लगाया है कि बाहरी ताकतें आंतरिक अस्थिरता को बढ़ावा दे रही हैं।

 

 

भारत में ईरान के दूतावास ने खामेनेई का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने नाम तो नहीं लिया, लेकिन यह साफ शब्दों में कहा है कि ईरान के ऊपर हर तरीके से दबाव बनाने की कोशिश की गई, लेकिन खुदा का शुक्र है कि इस्लामिक रिपब्लिक आज भी ताकतवर हैखामेनेई वीडियो में कहते हैं, “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान आज दुनिया में मजबूत, ताकतवर और खुशहाल है, उनकी इच्छा के उलट। वे पिछले 40 सालों में सब कुछ कर पाए हैंदूसरे शब्दों में, किसी देश के खिलाफ कभी कोई ऐसा निर्णायक एक्शन नहीं लिया गया, जो लिया जा सके।” ईरान के सुप्रीम लीडर ने आगे कहा, “उन्होंने सैन्य, सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, सांस्कृतिक और लेबर अटैक किए। यहां-वहां के कुछ कमजोर लोगों ने पिछले कुछ सालों में अपने पैसे से ये सब किया है और वे हार गए। उन्हें कोई जगह नहीं मिली है। आज ईरान पर इस्लामिक रिपब्लिक का राज है। यह इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान है।”

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

आर्थिक संघर्ष के बीच बाबूलाल हेम्ब्रम ने वेटलिफ्टिंग में बनाई पहचान

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में अरुणाचल के खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

कामदा एकादशी 2026 कब मनाएं, जानें सही तिथि, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
हिंदू धर्म में कामदा एकादशी का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान भगवान विष्णु की पूजा और व्रत के लिए समर्पित होता है। वर्ष 2026 में कामदा एकादशी को लेकर तिथि को लेकर कई लोगों में भ्रम बना...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *