बांग्लादेश में जारी राजनीतिक अस्थिरता और हिंसा का फायदा उठाकर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) ने भारत के खिलाफ एक बेहद खतरनाक साजिश रची है। खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आईएसआई बांग्लादेश की सीमा से सटे भारतीय राज्यों असम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के रास्ते आतंकियों की घुसपैठ कराने की फिराक में है। इस नापाक मंसूबे को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान एजेंसी ने कई आतंकियों को विशेष ट्रेनिंग भी दी है, जो अब सीमा पार करने के अवसर की तलाश में हैं।
रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि घुसपैठ को आसान बनाने के लिए पाकिस्तानी एजेंसियां और आतंकी संगठन ‘ह्यूमन बम’ या मोहरे के तौर पर स्थानीय लोगों का इस्तेमाल करने की योजना बना रहे हैं। बांग्लादेश में रहने वाले गरीब तबके के लोगों और वहां शरण लिए हुए रोहिंग्या मुसलमानों को पैसों का भारी लालच देकर ‘जिहाद’ के लिए उकसाया जा रहा है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ-साथ खूंखार आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद दोनों ही इस वक्त ‘एक्टिव मोड’ में हैं और भारत में अशांति फैलाने के लिए नए रास्ते तलाश रहे हैं।
सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता की बात यह है कि पाकिस्तानी आतंकी संगठनों ने बांग्लादेश में सक्रिय स्थानीय कट्टरपंथी गुटों के साथ गठबंधन कर लिया है। खुफिया सूत्रों के अनुसार, जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (JMB), अंसार-उल्लाह-बंगला टीम और हिज्ब-उत-तहरीर जैसे संगठनों ने पाकिस्तानी आकाओं से हाथ मिला लिया है। हाल ही में लश्कर और जैश से जुड़े कई आतंकियों को बांग्लादेश की जमीन पर देखा गया है। विशेष रूप से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आतंकी मजहर सईद शाह की मौजूदगी की भी पुष्टि हुई है, जो इस नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा है।
इस गंभीर इनपुट के बाद भारतीय खुफिया एजेंसियां और सीमा सुरक्षा बल (BSF) हाई अलर्ट पर हैं। एजेंसियों को बांग्लादेश सीमा पर 24 घंटे कड़ी निगरानी रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। सीमावर्ती इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है ताकि घुसपैठ की किसी भी कोशिश को नाकाम किया जा सके। सुरक्षाबल अब न केवल सीमा पर, बल्कि सीमा से सटे गांवों में भी संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...
By User 6 /
October 30, 2026 /
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...
By Reporter 5 /
November 3, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...