रायपुर, 11 मई 2026।राजधानी रायपुर में आयोजित “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं के साथ गुजरात के सोमनाथ मंदिर से वर्चुअल रूप से जुड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में सोमनाथ मंदिर के गौरवशाली इतिहास, विदेशी आक्रमणों, पुनर्निर्माण की यात्रा और देश में आस्था केंद्रों के संरक्षण-संवर्धन पर विस्तार से विचार साझा किए।
मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को स्वाभिमान पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज ही के दिन 75 वर्ष पूर्व सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण कार्य पूर्ण हुआ था। उन्होंने कहा कि कई आक्रमणों के बावजूद मंदिर की आस्था और परंपरा को समाप्त नहीं किया जा सका, जो सनातन संस्कृति की शक्ति को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का संकल्प लिया था और देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने विरोधों के बावजूद इसके लोकार्पण में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज देश में सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं को नया गौरव मिल रहा है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि काशी विश्वनाथ, महाकाल और सोमनाथ जैसे प्रमुख तीर्थ स्थलों का तेजी से विकास किया जा रहा है। साथ ही छत्तीसगढ़ में भी शक्तिपीठ योजना और स्वदेश दर्शन योजना के तहत धार्मिक स्थलों का विकास हो रहा है। कबीरधाम जिले के भोरमदेव मंदिर के लिए 148 करोड़ रुपये की स्वीकृति इसका उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की रामलला दर्शन योजना के माध्यम से अब तक 40 हजार से अधिक श्रद्धालु अयोध्या जाकर दर्शन कर चुके हैं। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने सामाजिक समरसता, भाईचारे और राष्ट्र की एकता को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और कृषि मंत्री रामविचार नेताम सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने सोमनाथ मंदिर को देश की संस्कृति, आस्था और स्वाभिमान का प्रतीक बताया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हाटकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By User 6 /
August 27, 2026 /
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...
By User 6 /
August 27, 2026 /
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By User 6 /
August 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...