जशपुर के सन्ना पंडरापाठ में बनेगा आधुनिक तीरंदाजी केंद्र

रायपुर, 28 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के सन्ना पंडरापाठ में अब खेल प्रतिभाओं के लिए एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। यहां आधुनिक तीरंदाजी अकादमी स्थापित करने के लिए जिला प्रशासन और एनटीपीसी के बीच समझौता हुआ है। यह परियोजना कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत लगभग 20 करोड़ 53 लाख रुपए की लागत से तैयार की जाएगी।

 

समझौते पर हस्ताक्षर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में जशपुर जिले के बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में किए गए। इस अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास और एनटीपीसी के अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) बिलाश मोहंती भी मौजूद थे।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल जशपुर क्षेत्र के युवाओं के लिए तीरंदाजी के क्षेत्र में नए अवसर खोलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी दिशा में एनटीपीसी द्वारा स्थापित किया जा रहा यह आर्चरी सेंटर युवाओं को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण और आधुनिक सुविधाएं प्रदान करेगा।

 

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि भारत ने वर्ष 2036 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए दावेदारी प्रस्तुत की है। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम में अधिकतम संख्या में शामिल हों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर प्रदेश और देश का नाम रोशन करें।

 

उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार ने ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेताओं के लिए 3 करोड़ रुपए, रजत पदक विजेताओं के लिए 2 करोड़ रुपए और कांस्य पदक विजेताओं के लिए 1 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि घोषित की है। राज्य खेल अलंकरण समारोह के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जा रहा है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत का तीरंदाजी से ऐतिहासिक संबंध रहा है। महाभारत और रामायण जैसे ग्रंथों में भी इस खेल की महत्ता झलकती है। अब समय है कि हम आधुनिक तकनीक और प्रशिक्षित मार्गदर्शन के साथ नई पीढ़ी के आर्चर्स तैयार करें।

 

सन्ना पंडरापाठ में बनने वाली इस अकादमी को लगभग 10.27 एकड़ भूमि पर विकसित किया जाएगा। यहां खिलाड़ियों के लिए छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर, प्रशिक्षण मैदान, आउटडोर रेंज, पुस्तकालय, चिकित्सा केंद्र, कौशल विकास केंद्र, हर्बल वृक्षारोपण, छायादार नर्सरी और जैविक खेती जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


दुर्ग गैंगरेप के दो आरोपियों का सरेंडर, 7 सालों तक नाबालिग से किया था दुष्कर्म

By Reporter 1 / February 14, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप के 2 फरार आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इनमें एक आरोपी बीएन पांडेय दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रहा है। जिसने लड़की को PWD विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की...

दंपति ने दी जान, इकलौते बेटे की मौत के बाद से थे सदमे में

By Rakesh Soni / February 16, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई गांव में पति-पत्नी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा और मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची...

धमतरी सड़क हादसा, कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर शोक

By User 6 / February 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 फरवरी 2026।धमतरी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा में...

सुपर-8 में पहुंचा दक्षिण अफ्रीका और भारत, होगी हाई-वोल्टेज टक्कर

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह अगले दौर में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले बेस्‍ट इंडीज और भारत...

फिल्मी कहानी की तरह रियल जिंदगी में खरीदा प्रेमी, पत्नी को डेढ़ करोड़ चुकाकर खरीदा पति

By Reporter 1 / February 14, 2026 / 0 Comments
भोपाल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने चर्चित फिल्म जुदाई की कहानी की याद ताज़ा कर दी। यहां कुटुंब न्यायालय में आपसी सहमति से तलाक के बदले करीब डेढ़ करोड़ रुपये (मकान + नकद) पर समझौता हुआ और...

तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के लिए शुरू हुई मदद की मुहिम

By Reporter 1 / February 12, 2026 / 0 Comments
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...

आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

By User 6 / February 13, 2026 / 0 Comments
PM Modi Inauguration PMO: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को नए प्रधानमंत्री ऑफिस ‘सेवा तीर्थ’ का उद्घाटन किया है. आज से देश का पॉवर सेंटर बदल गया है. पीएम मोदी ने दोपहर करीब 1 बजकर 30...

कार पर निर्वाचन आयोग का पंप्लेट लगाकर मारा छापा

By Rakesh Soni / February 12, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। शहर में गुरुवार को आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई से कारोबारी जगत में हड़कंप मच गया। कोल व्यापारी प्रवीण झा के फील ग्रुप के कई ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने एक साथ दबिश दी है। कार्रवाई की...

सिंगर उदित नारायण पर पहली पत्नी ने लगाया जबरन गर्भाशय निकलवाने का आरोप

By Reporter 1 / February 13, 2026 / 0 Comments
बॉलीवुड के प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर उदित नारायण एक बार फिर विवादों में हैं। उनकी पहली पत्नी रंजना ने बिहार के सुपौल जिले के महिला थाना में गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। रंजना का आरोप है कि मेडिकल इलाज...

घर का ‘चोर’ निकला बेटा, 2 लाख के जेवर उड़ाए

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां अपने ही घर में चोरी की साजिश रचने वाला नाबालिग पुलिस की जांच में बेनकाब हो गया। चोरी के जेवर खरीदने वाले सराफा कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *