सोशल मीडिया के दौर में रील बनाने और वायरल होने के लिए लोग किस हद तक जा सकते हैं, इसका ताजा उदाहरण गाजियाबाद में देखने को मिला है। राजनगर एक्सटेंशन स्थित गौर सेंट्रल मॉल का एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। मॉल में शॉपिंग करने आए लोगों के बीच एक प्रेमी जोड़े ने फिल्मी अंदाज में सरेआम शादी रचा ली। इस वाकये को वहां मौजूद लोगों ने अपने कैमरों में कैद कर लिया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मॉल के बीचों-बीच भारी भीड़ के सामने एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के आगे घुटनों पर बैठकर उसे प्रपोज कर रहा है। लड़की बड़े ध्यान से उसकी बातें सुनती है और जैसे ही वह रिश्ते के लिए अपनी रजामंदी देती है, वहां मौजूद दोस्तों का समूह जोर-जोर से हुटिंग करते हुए तालियां बजाने लगता है। माहौल तब और ज्यादा नाटकीय हो गया जब लड़की ने भी भावुक होकर घुटनों पर बैठकर लड़के को गले लगा लिया। लेकिन यह सिर्फ एक साधारण प्रपोजल तक सीमित नहीं रहा। लड़के ने तुरंत अपनी जेब से सिंदूर निकाला और सबके सामने लड़की की मांग भर दी। इतना ही नहीं, उसने लड़की को गले में मंगलसूत्र भी पहना दिया।
मॉल की ऊपरी मंजिल से किसी शख्स द्वारा बनाए गए इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स की राय बंटी हुई नजर आ रही है। वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है। जहां एक तरफ कई यूजर्स इसे ‘सच्चा प्यार’ और क्यूट मोमेंट बताकर जोड़े को बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ एक बड़ा वर्ग इसे महज पब्लिसिटी स्टंट और सस्ती लोकप्रियता पाने की ‘नौटंकी’ करार दे रहा है। कुछ लोगों ने सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की मर्यादाहीन हरकतों पर नाराजगी भी जाहिर की है। बहरहाल, यह वीडियो वाकई में शादी थी या रील बनाने का कोई नया तरीका, यह अभी साफ नहीं हो पाया है, लेकिन इसने सोशल मीडिया पर खलबली जरूर मचा दी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 3, 2026 /
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...
By User 6 /
March 5, 2026 /
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...
By User 6 /
March 7, 2026 /
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By User 6 /
March 7, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...
By User 6 /
March 6, 2026 /
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...
By User 6 /
March 3, 2026 /
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...
By User 6 /
March 5, 2026 /
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...
By User 6 /
March 1, 2026 /
CG News: बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी देवी के जगदलपुर स्थित मंदिर में कुछ सप्ताह पहले हुई चोरी की गुत्थी बस्तर पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में आरोपी को धर दबोचा है, पुलिस ने आरोपी की पहचान...