मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के कटंगी तहसील से मात्र 8 किलोमीटर दूर ग्राम कुड़वा में बाघ के आतंक ने एक बार फिर ग्रामीणों को दहशत में डाल दिया है। जंगलों से घिरे इस गांव में 50 वर्षीय किसान प्रकाश पाने को बाघ ने अपना शिकार बना लिया, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। पिछले चार महीनों में यह तीसरी ऐसी घटना है, जिसमें बाघ ने किसी व्यक्ति की जान ली है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन को बार-बार बाघ की मौजूदगी की सूचना दी गई, लेकिन लापरवाही के कारण यह दुखद घटना हुई।
मृतक प्रकाश पाने अपने खेत में जंगली सूअरों को भगाने के लिए फटाखे फोड़ने गए थे। इसके बाद वह खेत में बनी झोपड़ी में बैठे थे। सुबह होने पर जब वह घर नहीं लौटे, तो उनके बेटे और परिजनों ने खेत में तलाश शुरू की। वहां बाघ द्वारा प्रकाश के शरीर का आधा हिस्सा खाया हुआ पाया गया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर बाघ को भगाया, लेकिन तब तक प्रकाश की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों की भीड़ और आक्रोश के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में मुश्किलें आ रही हैं।
कुड़वा गांव के आसपास के जंगल में बाघ की मौजूदगी कोई नई बात नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले चार महीनों से बाघ का आतंक बना हुआ है, जिसमें अब तक तीन लोगों की जान जा चुकी है। ग्रामीणों ने कई बार वन विभाग को बाघ की गतिविधियों की जानकारी दी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद वन विभाग की टीम ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। डिप्टी रेंजर ज्ञानीराम घोटफोड़े ने बताया कि बाघ को पकड़ने के लिए ड्रोन और पिंजरे लगाए गए हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
July 31, 2026 /
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
By User 6 /
July 30, 2026 /
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...
By User 6 /
July 30, 2026 /
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...
By User 6 /
July 30, 2026 /
झांसी।छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौटते समय उनकी कार...