Google Analytics Meta Pixel ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर वीर सैनिकों को नमन संदेश - Ekhabri.com

ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर वीर सैनिकों को नमन संदेश

रायपुर, 7 मई 2026।ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय सेना के वीर सैनिकों के शौर्य, पराक्रम और अदम्य साहस को नमन किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि नए भारत की मजबूत इच्छाशक्ति और निर्णायक क्षमता का प्रतीक है।

 

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा संदेश में कहा कि एक वर्ष पूर्व पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। इसके जवाब में भारत ने जिस साहस और रणनीति के साथ कार्रवाई की, उसने इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया।

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को यह संदेश दिया कि भारत अब आतंकवाद को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं करेगा। देश अब चुप रहने वाला नहीं, बल्कि हर चुनौती का सटीक और प्रभावी जवाब देने में सक्षम है।

 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस अभियान ने भारतीय सैनिकों की बहादुरी, रणनीतिक कौशल और राष्ट्र के प्रति समर्पण को अमर बना दिया है। आतंक के सरपरस्तों को जिस सटीकता और शक्ति से जवाब दिया गया, उसने वैश्विक स्तर पर भारत की सैन्य ताकत और नेतृत्व को नई पहचान दी।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आतंकवाद के खिलाफ ‘शून्य सहिष्णुता’ की नीति को व्यवहार में भी साबित किया है। आधुनिक तकनीक, आत्मनिर्भर रक्षा व्यवस्था और सेनाओं की संयुक्त शक्ति ने यह दर्शाया है कि भारत अब केवल प्रतिक्रिया नहीं देता, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर निर्णायक कार्रवाई करता है।

 

मुख्यमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर देश के सभी वीर जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। साथ ही पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Read Also  मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की दी बधाई

 

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना का पराक्रम, राष्ट्रभक्ति और बलिदान सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने की मारपीट, गांव में फैली सनसनी

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...

मुख्यमंत्री ने ट्री एटीएम लॉन्च किया, अब मुफ्त मिलेंगे पौधे  

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के लिए एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। जशपुर वन विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘ट्री एटीएम’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया हेलीपैड...

ईरानी मिसाइल हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता सैन्य तनाव गंभीर होता जा रहा है। होर्मुज स्ट्रेट के पास ओमान के समुद्री क्षेत्र में दो तेल टैंकरों पर हुए ईरानी मिसाइल हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *