MP News: इंदौर में साइबर अपराधियों ने एआई तकनीक का इस्तेमाल कर डीपफेक वीडियो बनाकर एक परिवार को डिजिटल अरेस्ट करने की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है. अपने माता पिता की डांट फटकार से दुखी होकर छात्र शहर से बाहर चला गया था. छात्र की तलाश में परिवार ने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्टर्स वायरल किए थे, उसी से डीपफेक वीडियो बनाकर साइबर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दे डाला.
बदमाशों ने परिवार को वीडियो कॉल कर छात्र को बंधक बनाने और रुपये नहीं देने पर चाकू से उसका गला काटने की धमकी दी. इसके बाद परिवार से 1 लाख 2 हजार रुपये वसूल लिए. खास बात यह रही कि कुछ ही घंटों बाद किशोर सुरक्षित मिला और उसे इस पूरे वीडियो कॉल और तथाकथित डिजिटल अरेस्ट की कोई जानकारी नहीं थी.
कोचिंग के लिए घर से निकला था किशोर
इस मामले में लापता नाबालिग के माता-पिता मुकेश और पूजा प्रजापति की ओर से शिकायत क्राइम ब्रांच को की गई है, जहां पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पीड़ित माता-पिता पूजा प्रजापत और गोविंद प्रजापत के मुताबिक उनका 16 वर्षीय बेटा 2 फरवरी को कोचिंग के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा. अगले दिन अज्ञात बदमाशों ने वीडियो कॉल कर बच्चे को बंधक बनाने जैसी स्थिति में दिखाया और खुद को अपहरणकर्ता बताते हुए परिवार को डराना शुरू कर दिया. वीडियो कॉल में किशोर के साथ मारपीट और चाकू से हमला करने की धमकी दी गई. यहां तक कि गला काटने और किडनी बेचने जैसी बातें कहकर परिवार पर मानसिक दबाव बनाया गया.
किस्तों में एक लाख 2 हजार रुपये ट्रांसफर करवाए
पहले 30 हजार रुपये मांगे गए और फिर अलग-अलग किस्तों में कुल 1 लाख 2 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए गए. घबराए परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों से उधार लेकर रकम जुटाई और आरोपियों द्वारा बताए गए खातों में भेज दी. इसी बीच कुछ घंटों बाद किशोर ने खुद अपने माता-पिता से संपर्क किया. उसने सांवरिया सेठ मंदिर में दर्शन करके देवास लौटने की जानकारी दी. परिजन उसे देवास रेलवे स्टेशन से लेकर इंदौर लौटे. किशोर ने बताया कि उसे किसी वीडियो कॉल या डिजिटल अरेस्ट की जानकारी नहीं है. वहीं इस घटना के बाद दंपत्ति ने क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एआई आधारित साइबर ठगी और डीपफेक वीडियो बनाकर ठगी किए जाने के एंगल से जांच शुरू कर दी है. ट्रांजेक्शन डिटेल्स के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 21, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By Reporter 5 /
October 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी के महाकुंभ का आज 21 अक्टूबर से धमाकेदार आगाज होने जा रहा है। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में 'छत्तीसगढ़ हॉकी लीग' का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव...
By User 6 /
October 23, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...
By User 6 /
October 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में गुरुवार को अंबिकापुर में कृषि...
By Reporter 5 /
October 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। महासमुंद जिले में महानदी के तट पर स्थित प्राचीन नगरी सिरपुर को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की...
By Reporter 5 /
October 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये प्रदान करने का ऐलान किया।...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...