संतों का असली तेज उनकी बाहरी आभा में नहीं, बल्कि उनके विनम्र अंतरमन में झलकता है। इसकी एक सजीव बानगी हाल ही में वृंदावन में देखने को मिली, जब रैवासा पीठाधीश्वर राजेंद्र दास जी महाराज, वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे। इस आध्यात्मिक मिलन का वीडियो अब सोशल मीडिया पर लाखों लोगों का दिल जीत रहा है।
जानकारी के अनुसार, यह भावपूर्ण मुलाकात श्रीराधाहित केलीकुंज में हुई। जैसे ही प्रेमानंद महाराज ने राजेंद्र दास जी को आते देखा, वे अस्वस्थ होने के बावजूद उन्हें सम्मान देने के लिए दरवाजे तक पहुंच गए। उन्होंने करुणा से भरे नेत्रों और दीन भाव से रैवासा पीठाधीश्वर को दंडवत शीश नवाया। यह देख राजेंद्र दास जी भी भावुक हो गए और उन्होंने भी प्रेमानंद महाराज को दंडवत प्रणाम किया। इसके बाद जो हुआ, उसने वहां मौजूद सभी भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। संत प्रेमानंद ने राजेंद्र दास महाराज को अपने आसन पर बिठाया, उनके चरण धोए और गुरु वंदना की।
दोनों संतों ने इसके बाद सत्संग किया। संत प्रेमानंद महाराज ने रैवासापीठ के संस्थापक अग्रदेवाचार्य और गोस्वामी तुलसीदास रचित विनय पत्रिका के पद सुनाए। इस दौरान प्रेमानंद महाराज के मना करने पर भी, वे खुद नीचे जमीन पर हाथ जोड़कर अंर्तभाव से बैठे रहे। इस दृश्य के दौरान जहां राजेंद्र दास महाराज के चेहरे पर कोमल मुस्कान और करुणा झलक रही थी, वहीं प्रेमानंद महाराज के नेत्रों में विनम्रता के आंसू छलक रहे थे। अपने प्रिय संत को जमीन पर बैठे और उनकी आंखों में आंसू देख भक्तों की आंखें भी नम हो गईं।
भेंट के दौरान, प्रेमानंद महाराज के अनुरोध पर रैवासा पीठाधीश्वर राजेंद्र दास महाराज ने भी विनय पत्रिका की चौपाई ‘प्रिय राम नाम तें जाहि न रामों’ और रैवासा पीठ के संस्थापक का पद ‘प्यारी तेरे नैना’ भी गाकर सुनाया। संत मिलन का यह वीडियो प्रेमानंद महाराज के अधिकारिक यूट्यूब चैनल ‘भजन मार्ग’ पर भी साझा किया गया है। यह वीडियो इतना वायरल हुआ कि महज एक दिन में ही उसे करीब 10 लाख लोगों ने देख लिया। अब तक इस वीडियो को 14 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। कमेंट बॉक्स में लोग दोनों संत हृदयों की इस विनम्रता की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। इसके अलावा इंस्टाग्राम पर भी दोनों संतों के मिलाप की रील खूब वायरल हो रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 23, 2026 /
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...
By User 6 /
March 23, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
March 21, 2026 /
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 24, 2026 /
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...
By User 6 /
March 25, 2026 /
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...
By User 6 /
March 23, 2026 /
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...
By User 6 /
March 26, 2026 /
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...