एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने जूनियर असिस्टेंट के पद पर वैकेंसी निकाली है। इन पद पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण और मेडिकल के बाद होगा। एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने जूनियर असिस्टेंट (फायर सर्विसेज) के 89 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 दिसंबर 2024 से लेकर 28 जनवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को AAI की आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाना होगा। इस भर्ती में विभिन्न श्रेणियों के तहत कुल 89 पद हैं, जिनमें से 45 पद सामान्य (UR) के लिए, 10 पद अनुसूचित जाति (SC) के लिए, 12 पद अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए, 14 पद OBC (NCL) के लिए और 8 पद आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) श्रेणी के लिए आरक्षित हैं।
AAI जूनियर असिस्टेंट (फायर सर्विसेज) भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 नवंबर 2024 तक 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों को 10वीं कक्षा पास के साथ 3 वर्षीय नियमित डिप्लोमा (मैकेनिकल/ऑटोमोबाइल/फायर इंजीनियरिंग) या 12वीं कक्षा पास होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवार के पास सम्बंधित लाइसेंस होना जरूरी है।
इन पद पर चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतन 31,000 रुपये से लेकर 92,000 रुपये तक दिया जाएगा। अप्लाई करने वाले सामान्य, OBC और EWS श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये है, जबकि SC, ST, पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।
अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले AAI की आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाकर “Apply Online” लिंक पर क्लिक करना होगा। पंजीकरण के बाद, उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा। आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन पत्र जमा करने के बाद उम्मीदवारों को उसका प्रिंट आउट लेना होगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 23, 2026 /
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...
By User 6 /
March 23, 2026 /
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...
By User 6 /
March 23, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
March 26, 2026 /
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...
By User 6 /
March 26, 2026 /
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...
By User 6 /
March 26, 2026 /
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...
By User 6 /
March 24, 2026 /
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...
By User 6 /
March 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...
By User 6 /
March 25, 2026 /
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...
By User 6 /
March 24, 2026 /
बस्तर, छत्तीसगढ़। नक्सल खात्मे की डेडलाइन से पहले आज छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में कुख्यात नक्सल कमांडर पापाराव अपने 12 साथियों के साथ आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। इसके साथ ही वे अपने AK-47 और अन्य आधुनिक हथियार भी पुलिस...