टीवी इंडस्ट्री से अपनी पहचान बनाने के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हिट हो चुके एक्टर सुमीत व्यास के लिए ये लॉकडाउन खुशियां लेकर आया है. सुमीत व्यास की पत्नी और टीवी एक्ट्रेस एकता कॉल ने अपने पहले बेटे को जन्म दिया है. सुमीत ने खुद ये खबर सोशल मीडिया के जरिए अपने फॉलोअर्स के साथ शेयर की.
सुमीत ने गुरुवार 4 जून को ट्विटर और इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर खुशखबरी दी. उन्होंने लिखा, “लड़का हुआ है. उस वेद कहा जाएगा. मम्मी और पापा उसे कुछ-कुछ देर में सहला रहे हैं.” सुमीत के इस पोस्ट पर उनके दोस्तों और फैंस ने खुशी जाहिर की और सुमीत-एकता को बधाई दे रहे हैं.
छोटे पर्दे के स्टार कपल सुमीत और एकता की शादी 2018 में हुई थी. शादी से पहले ही दोनों एक्टर अपने-अपने प्रोजेक्ट्स के कारण दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हो चुके थे. सुमीत जहां टीवी के बाद अलग-अलग वेब सीरीज में हिट हुए और फिर फिल्मों तक का सफर तय किया, तो वहीं एकता ने भी ‘मेरे अंगने में’ सीरीयल से खुद का नाम बनाया.
वर्चुअल गोद भराई की
फिलहाल सुमीत ने अपने बेटे की तस्वीर शेयर नहीं की है लेकिन इसको लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं.
दोनों ने हाल के दिनों में अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एकता की प्रेग्नेंसी की तस्वीरें शेयर की थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉकडाउन के कारण दोनों ने वर्चुअल तरीके से ही गोद भराई की रस्म भी पूरी की थी.
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
Ram Navami 2026 के पावन अवसर पर पूरे देश में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर में मांस और मटन की बिक्री पर आज के...
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...